आज का राशिफल , दिनांक 05 मार्च 2022 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 05-03-2022 3:28:22 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल ,  दिनांक 05 मार्च 2022 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 05 मार्च 2022 दिन शनिवार - 

मेष राशि - आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे।

वृषभ राशि - आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढेंगी। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। कुल मिलकर आज का दिन बेहतर रहने वाला है।

मिथुन राशि - आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने का मन बनायेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिलेगा।

कर्क राशि - आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। आज आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होंगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। आज कारोबार में फायदा होने के योग बन रहा है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। बेवजह किसी काम में उलझने से बचे।

सिंह राशि - आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज आपको करियर में आपको सफलता मिलने के योग बन रहा है। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी।

कन्या राशि - आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। आज पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

तुला राशि - आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम आज पूरा हो जायेगा। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। आपको मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे।

वृश्चिक राशि - आज आपका ध्यान सामाजिक कामकाज में लगा रहेगा। जरूरी काम में दोस्तों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ज्योग्राफी विषय के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। आप कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं।

धनु राशि - आज आपको अचानक से धन लाभ होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात फायदा दिलायेगी। आज जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज करेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि - आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय व्यतीत। कामकाज ज्यादा होने से आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिये दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता हासिल करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आज बहुत से लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे। इससे आपको फायदा होगा।

कुंभ राशि - आज पहले किए गए किसी काम से आपको फायदा होगा। कोई पुराना मित्र अचानक आपसे मिल सकता है। आज किस्मत का साथ बना रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका सोचा हुआ काम अचानक पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। दोस्तों की मदद से आपकी कोई प्लानिंग सफल होगी। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं।

मीन राशि - आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका संपर्क होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपके अधूरे काम आज पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिससे आपको पूरा फायदा मिलेगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। आज आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH