81 वर्ष के वृद्ध ने 37 वर्षीय महिला से किया कोर्ट मैरिज , कोर्ट के बाहर देखने वालों की लगी भीड़

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
81 वर्ष के वृद्ध ने 37 वर्षीय महिला से किया कोर्ट मैरिज , कोर्ट के बाहर देखने वालों की लगी भीड़
उज्जैन 05 मार्च 2022 -  वृद्धावस्था में एकाकी जीवन जी रहे 81 वर्ष के वृद्ध ने शुक्रवार को 37 वर्षीय विधवा महिला से एडीएम कोर्ट में शादी कर ली। वृद्ध एक सरकारी विभाग से 1999 में सेवानिवृत्त हुए थे। पत्नी की मौत के बाद से वह अकेले रह रहे थे। महिला भी अपने पति की मौत के बाद छह साल की बालिका के साथ अकेली रह रही थी। मेल मुलाकात के बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया था।

उदयन मार्ग निवासी 81 वर्षीय वृद्ध शासकीय अधिकारी थे तथा वर्ष 1999 में सेवानिवृत्त हुए थे। बच्चे नहीं होने पर उन्होंने एक बालिका को गोद लिया था। वह सालों पूर्व उसकी शादी कर चुके हैं। उनकी पत्नी का कुछ समय पूर्व निधन हो चुका था। पत्नी की मौत के बाद उनकी 37 वर्षीय महिला से मुलाकात हुई।

दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया था। महिला गृहि‍णी है तथा उसके पति के निधन के बाद से वह अपनी छह साल की बालिका के साथ अकेले जीवन जी रही थी। शुक्रवार को कोठी स्थित एडीएम कार्यालय में वृद्ध तथा महिला ने एडीएम संतोष टैगोर के समक्ष कोर्ट मैरिज कर ली।

81 वर्ष के वृद्ध तथा महिला द्वारा कोर्ट मैरिज किए जाने की जानकारी लगते ही एडीएम कार्यालय पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस पर वृद्ध तथा महिला नाराज हो गए। मामले में एडीएम संतोष टैगोर ने बताया कि दोनों ने विवाह के लिए विधिवत आवेदन दिया था। दोनों ने स्वजन के साथ उपस्थित होकर शादी की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH