प्रदेश में लगातार बदल रहा है हवाओ का रुख , कही हो रही है बारिश तो कही खिली है धूप , जाने वजह

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में लगातार बदल रहा है हवाओ का रुख , कही हो रही है बारिश तो कही खिली है धूप , जाने वजह
भोपाल 05 मार्च 2022 -  उत्तर भारत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इस वजह से हवाओं का रुख लगातार बदल रहा है। इस वजह से जहां तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है, वहां पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में भी एक गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बौछारें पड़ रही हैं। शनिवार को छिंदवाड़ा , सिवनी , बालाघाट , मंडला , नरसिंहपुर , डिंडोरी , अनूपपुर , बैतूल जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पी.के. साहा ने बताया कि शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। यह गुरुवार के अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री से की तुलना में 1.2 डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य रहा। साथ ही गुरुवार के न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्रीसे. के मुकाबले 0.2 डिग्री से. अधिक रहा। पी. के. साहा के मुताबिक दोपहर तक हवा का रुख उत्तरी बना रहने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इसके असर से उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात भी बना हुआ है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब का क्षेत्र भी बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने के कारण जहां हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है, वहीं बंगाल की खाड़ी से हवाओं के साथ नमी भी आ रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH