तेज रफ्तार यात्री बस पलटी , हादसे में एक यात्री की मौत और यात्री 10 घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार यात्री बस पलटी , हादसे में एक यात्री की मौत और यात्री 10 घायल
शहडोल 04 मार्च 2022 -  जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में चूदी नदी के पास गुरुवार की देर रात शहडोल से बनारस जा रही नफीस ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई है और 2 को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में आठ अन्य यात्री भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल जयसिं‍हनगर में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक नफीस ट्रैवल्स की बस क्रमांक MP 18 P 0424 अनियंत्रित होकर पलट गई। अचानक मोड़ जा जाने से चालक बस को संभाल नहीं पाया, जिसके कारण यह हादसा हुआ है। बस में सवार यात्री देवलोंद से लगे गांव टांघर निवासी अजय सिंह गोंड़ की मौत हो गई है।

वही अन्य यात्रियों में हिमाचल प्रदेश शिमला जिले के सरवानी निवासी शेर सिह राजपूत, सीधी जिले के रूपेश कुमार सोनी, कुसुम सोनी, ज्ञानेंद्र केवट, राम आश्रय प्रसाद मिश्रा, ब्रजेन्द्र सिह सेंगर, अनुपपुर जिले के मोनू गुप्ता, शहडोल निवासी बादशाह सिह गोंड़, जैतपुर के ब्रज मोहन सिह गहरवार घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जयसिंहनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना की जानकारी लगते ही गोहपारू पुलिस मौके पर पहुच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। प्राथमिक उपचार देने के बाद दो घायलों को मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। इन्हें भी मेडिकल कालेज पहुंचाने तक पुलिस ने मदद की। गो पारू पुलिस ने बताया कि बस तेज गति से जा रही थी जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे जिनमें 10 को ही अधिक चोट लगी और एक की मौत हो गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH