फटाका फैक्टी में बम ब्लास्ट , 7 लोगों की मौत , 5 की हालत गंभीर , 4 घर जमींदोज

बिहार , 04-03-2022 11:09:54 PM
Anil Tamboli
फटाका फैक्टी में बम ब्लास्ट , 7 लोगों की मौत , 5 की हालत गंभीर , 4 घर जमींदोज
भागलपुर 04 मार्च 2022 -  बिहार के भागलपुर जिले में बम धमाके में 7 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक यतीमखाना के पास हुआ है। हादसे में 7 लोगों की मौत के अलावा करीब 12 लोग घायल हो गए हैं। इनमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भागलपुर पुलिस ने जानकारी दी है कि मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। धमाका गुरुवार देर रात हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि घटनास्थल पर करीब 4 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। साथ ही कई अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वह स्थान कोतवाली थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस विस्फोट से एक तीन मंजिला घर ढह गया। घटना की सूचना पर DIG सुजीत कुमार, डीएम सुब्रत कुमार सेन, एसएसपी बाबू राम भी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना के बाद भागलपुर के कई जनप्रतिनिधि और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए हैं और जेसीबी लगाकर तबाह हुए घरों का मलबा हटाया जा रहा है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भागलपुर में गुरुवार देर रात को हुए धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि लोगों ने 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी। वहीं लोगों ने स्टेशन चौक के पास तक बारूद की गंध महसूस की। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कई घंटों तक हवा में बारूद की गंध बनी रही।

पुलिस ने बताया कि जिस इलाके में विस्फोट हुआ है, वहां पटाखे बनाने का काम होता है। भागलपुर पुलिस को भी कुछ दिन पहले IB ने अलर्ट किया था और यहां संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी दी थी। वहीं कुछ स्थानीय लोगों के बताया कि घर में सब-ए-बरात के लिए बम बनाया जा रहा था, जिसके बाद यह धमाका हुआ। वहीं दूसरी ओर डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा कि एफएसएल की टीम जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि किस तरह का धमाका था। भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है. घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH