NGO की आड़ में चल रहे ठगी के धंधे का पर्दाफाश , मास्टर माईंड सहित 03 लोग गिरफ्तार

जशपुर , 04-03-2022 6:08:51 AM
Anil Tamboli
NGO की आड़ में चल रहे ठगी के धंधे का पर्दाफाश , मास्टर माईंड सहित 03 लोग गिरफ्तार
जशपुर 03 मार्च 2022 -  NGO की आड़ में चल रहे ठगी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। झारखंड के इस गिरोह द्वारा 04 करोड़ की ठगी किए जाने का अनुमान जशपुर पुलिस लगा रही है। प्रेस कांफ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए SP विजय अग्रवाल ने पूरे मामले की जानकारी दी। 

जानकारी के मुताबिक NGO की आड़ में आरोपित अंतरराज्यीय ठग गिरोह चला रहे थे। छत्तीसगढ़ और झारखंड में कुल चार करोड़ रुपये की ठगी करने का पता चला। SP विजय ने बताया कि दो दिन पूर्व फरसाबहार के निवासी पटवारी ओसवाल्ड विभु खलखो ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि झारखंड निवासी आरोपित स्तानीलिस टोप्पो ने आधे कीमत में स्कार्पियो और होम लोन दिलाने के नाम पर 09 लाख रुपए लिया था। 

इसके बाद न तो गाड़ी मिली और न ही होम लोन। इस मामले की जांच के लिए एसपी विजय अग्रवाल ने तीन टीम गठित की। जांच के दौरान जब पुलिस टीम मुख्य आरोपी स्तानीलिस टोप्पो तक पहुँची तो तो उसने बताया कि वचन के साथ चलो नाम से समाज सेवी संगठन चलाता है। और इसके माध्यम से लोगो को सस्ते में वाहन और होम लोन उपलब्ध कराता है। संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में सौ से अधिक लोगो से 4 करोड़ की ठगी का अपराध स्वीकार किया। 
मुख्य आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने दो सहयोगी कृष्णा उरांव और प्रदीप लकड़ा को गिरफ्तार किया है। तीनो आरोपित झारखंड के रहने वाले है। धारा 420 के तहत अपराध दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH