डॉक्टर की पत्नी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , 04 मार्च को था बच्चे का पहला जन्मदिन

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डॉक्टर की पत्नी ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , 04 मार्च को था बच्चे का पहला जन्मदिन
कांकेर 02 मार्च 2022 -  छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक डाक्‍टर की पत्‍नी ने अपने एक वर्ष के बच्‍चे के जन्‍मदिन के पहले ही फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। कांकेर मेडिकल कालेज में पदस्थ डा. दीपक भोजवानी की पत्नी पूजा ने बुधवार को फांसी लगा ली। घटना से कुछ समय पहले ही दोनों अपने एक साल के बेटे के जन्मदिन की पार्टी की तैयारी में जुटे थे। आशंका है कि पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद के कारण पूजा ने आत्महत्या की। डा. दीपक की सास इन दिनों उनके साथ ही रह रही थीं।

पुलिस के अनुसार डा. भोजवानी शहर के भंडारीपारा वार्ड के इमलीपारा स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में अपनी पत्नी, एक वर्षीय पुत्र और सास के साथ रहते थे। कुछ माह पहले वह कांकेर मेडिकल कालेज में स्थानांतरित होकर आए थे। 04 मार्च को उनके एक वर्षीय पुत्र का पहला जन्मदिन था।

इसके चलते दंपती अपने बच्चे की जन्मदिन की पार्टी की तैयारियां कर रहे थे। मंगलवार शाम दीपक किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान पूजा (27) ने रात लगभग नौ बजे अपने घर में ही फांसी लगा ली। इस दौरान घर पर पूजा की मां मौजूद थी। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई तो पड़ोसियों ने खिड़की तोड़कर पूजा को फंदे से नीचे उतारा। इस दौरान उसके पति दीपक भी पहुंच गए। वह पत्नी को लेकर शासकीय कोमलदेव जिला अस्पताल पहुंचे, जहां बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि डा. दीपक कांकेर के चारामा क्षेत्र के निवासी हैं। चार वर्ष पूर्व उनका विवाह भिलाई निवासी पूजा के साथ हुआ था। उनका बच्चा छोटा था, इसलिए पूजा की मां उसकी देखभाल के लिए साथ रहती थीं। आशंका है कि पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद के कारण पूजा ने आत्महत्या की होगी।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH