सक्ती , शिव बारात में हुए तीन लोगों पर जानलेवा हमले के 06 आरोपी गिरफ्तार 01 फरार , सुने TI रूपक शर्मा को

सक्ती , 03-03-2022 6:24:28 AM
Anil Tamboli
सक्ती , शिव बारात में हुए तीन लोगों पर जानलेवा हमले के 06 आरोपी गिरफ्तार 01 फरार , सुने TI रूपक शर्मा को
सक्ती 02 मार्च 2022 -  सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सोबिन डेंसिल पिता धरम लाल डेंसिल उम्र 20 वर्ष निवासी घुमापारा सोंठी थाना सक्ती ने थाना सक्ती उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01 मार्च 2022 को अपने दोस्त सूरज डेंसिल , खिलेश साहू एवं साहिल सागर के साथ शिव बारात सक्ती में डांस करते जा रहे थे कि रात्रि 09.30 बजे करीब शिव बारात महामाया ज्वेलर्स सक्ती के पास पहुंचा था कि वहां पर डांस के दौरान धक्का मुक्का होने की बात को लेकर कृष्णा सहिस , रोहित सहिस , आर्यन सहिस , राहुल महंत , दीपक देवांगन एवं उसके अन्य साथी द्वारा साहिल सागर को घेर कर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहे थे जिसे बीच बचाव करने लगे तो उक्त लोगों द्वारा एक राय होकर सभी हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे।

और उसी समय आर्यन सहिस अपने कमर में रखे धारदार चाकू निकाल कर हत्या करने के नियत से सूरज डेंसिल के पीठ में चाकू से मारा जिससे उसके पीठ एवं कमर के पास चोट लगकर खून निकलने लगा , इसी समय बीच - बचाव के लिए कवलाझर के सुनील कुमार गोंड एंव शिवा सिदार भी आये तो सुनील गोंड के गले में एवं शिवा के बांये कंधे के पास चाकू से मार कर चोट पहुंचाया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 82 / 2022 धारा 147 , 148 , 149 , 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और घटना की गंभीरता एवं संवेदन शीलता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) सक्ती मो . तस्लीम आरिफ खान के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश देने पर उनके मार्गदर्शन में निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में उप निरी . बीरबल राजवाड़े , सउनि शंकर साहू , प्र . आर . 1010 कमल किशोर साहू , प्र.आर. 962 अजय प्रताप आर . 131 प्रेमनारायण राठौर , आर . 382 महेन्द्र राठौर , आर . 685 किशोर साहू , आर . 355 अनिल श्रीवास , आर .938 जोगेश राठौर को आरोपी की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया।

आरोपी घटना कारित करने के बाद से लुक छिप रहे थे आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर घेराबंदी कर सूझबूझ से आरोपी 

01 - दीपक देवांगन पिता खिलावन देवांगन उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्र . 10 सक्ती

02 - संजू सहिस पिता संतोष सहिस उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्र . 01 सक्ती

03 - कृष्णा सारथी पिता कार्तिक राम सारथी उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्र . 01 सक्ती

04 - रोहित सहिस पिता नारायण सहिस उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड क्र . 01 सक्ती

05 - भूपेश साहू पिता खगेन्द्र साहू उम्र 20 वर्ष निवासी सकर्रा थाना मालखरौदा

06 - आपचारी बालक 

को दिनांक 02 मार्च 2022 को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी अपचारी बालक एवं आरेपी दीपक देवांगन से घटना में प्रयुक्त एक - एक नग कटर जप्त किया गया है , प्रकरण में एक अन्य आरोपी राहुल महंत घटना बाद से फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी सक्ती , उप निरी . बीरबल राजवाड़े , सउनि शंकर साहू प्र.आर. 1010 कमल किशोर साहू , प्र . आर . 962 अजय प्रताप आर . 131 प्रेमनारायण राठौर , आर . 382 महेन्द्र राठौर , आर . 685 किशोर साहू , आर . 355 अनिल श्रीवास , आर .938 जोगेश राठौर , आर . 850 हिरेन्द्र राजपूत एवं अन्य स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रहा है तथा आर . 387 संजीव शर्मा का उक्त घटना दौरान एक व्यक्ति का जान बचाने में विशेष सराहनीय योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH