माँ और बेटे नाबालिग को बंधक बना कर करवा रहे थे देह ब्यापार , पुलिस ने किया गिरफ्तार

जशपुर , 02-03-2022 10:33:24 PM
Anil Tamboli
माँ और बेटे नाबालिग को बंधक बना कर करवा रहे थे देह ब्यापार , पुलिस ने किया गिरफ्तार
जशपुर 02 मार्च 2022 -  छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने घर में बंधक बनाकर नाबालिग से देह व्यापार कराने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर लड़की को ये कहकर झांसे में लिया था कि वे उसे काम दिलवाएंगे। फिर इसी बहाने उसे अपने घर बुला लिया। बाद में उसे डरा धमका कर बाहरी लोगों के साथ देह व्यापार कराने के लिए भेजना शुरू कर दिया था। अब इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

इस केस में पीड़ित लड़की ने 24 मई 2013 को शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात कुनकुरी निवासी चम्पा बाई और उसके बेटे वकील चौहान से कुछ समय पहले हुई थी। मुलाकात में दोनों मां-बेटे ने कहा था कि वे उसे कही अच्छी जगह काम दिलवा देंगे। परेशान होने की जरूरत नहीं है। यही बात सुनकर पीड़िता उन दोनों की बातों में आ गई थी। लड़की ने शिकायत में यह भी बताया कि कुछ दिन बाद दोनों ने उसे अपने घर में बुला लिया था। कहा था कि कुछ दिन हमारे यहां ही रुको। फिर काम के लिए तुम्हें ले जाएंगे। उनके ये कहने पर लड़की उनके घर में रुक कई। मगर कुछ ही दिनों में दोनों मां-बेटे उससे जबरदस्ती करने लगे। 

कहने लगे कि देह व्यापार करो। नहीं तो तुमको जान से मार देंगे। इसके बाद दोनों उसे अलग-अलग लड़कों के साथ बाहर भेज दिया करते थे। इस बीच दोनों ने उसे डबलू नाम के साथ बाहर भेजा था। जिसके बाद से नाबालिग भाग निकली और उसने पूरे मामले की शिकायत कर दी थी। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी चम्पा बाई और डबलू को गिरफ्तार कर लिया था। मगर वकील फरार हो गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि युवक बिलासपुर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने अब उसे बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH