कोरबा कलेक्टर रानू साहू की दो टूक , खदानों से कोयला चोरी रोकना CISF की जिम्मेदारी

कोरबा , 01-03-2022 7:05:23 AM
Anil Tamboli
कोरबा कलेक्टर रानू साहू की दो टूक , खदानों से कोयला चोरी रोकना CISF की जिम्मेदारी
कोरबा 28 फरवरी 2022 -  कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने आज यह स्पष्ट कर दिया कि खदानों से कोयला चोरी रोकने की पूरी जिम्मेदारी सुरक्षा में लगी CISF की है । उन्होंने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पुलिस कप्तान भोजराम पटेल की मौजूदगी में कोल संस्थानों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर ने सख्त रुख इख्तियार करते हुए कहा कि CISF खदानों की सुरक्षा के लिए तैनात है। CISF के पास पर्याप्त सैनिक बल भी है।

ऐसे में खदानों से कोयला चोरी को रोकने के लिए उचित व्यवस्था की जिम्मेदारी भी सुरक्षा एजेंसी की है। श्रीमती रानू साहू ने खदानों में अवैध रूप से बन गए इंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर CISF के जवान तैनात कर कोयला चोरो पर कड़ी करवाई करने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने यह भी कहा कि कोयला चोरी-डीजल चोरी से जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने पर भी सख्ती से निपटा जाएगा।

कलेक्टर ने खदानों से कोयला चोरी होने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कोयला प्रबंधकों और सुरक्षा व्यवस्था में लगे CISF सुरक्षा बल के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने बैठक में बताया कि कोल माईन्स रेगुलेशन एक्ट 1957 के तहत कोयला खदानों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित कोयला संस्थानों की होती है। 

कलेक्टर ने खदानों को चारों ओर से सुरक्षित रखने और खदानों पर आवश्यक निगरानी करने के भी निर्देश दिए साथ ही खदानों से कोयला चोरी करते हुए पकड़े गये लोगों पर पुलिस से समन्वय कर कानूनी कार्रवाई करने को कहा। बैठक के दौरान SECL एसईसीएल कोरबा , गेवरा , दीपका एवं कुसमुंडा के अधिकारीगण सहित CISF और त्रिपुरा रायफल्स के कमांडेन्ट भी मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH