नग्न हालात में युवक की सड़ी गली लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

कोरबा , 28-02-2022 9:04:08 AM
Anil Tamboli
नग्न हालात में युवक की सड़ी गली लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
कोरबा 27 फरवरी 2022 -  कोरबा में एक युवक की लाश नग्न अवस्था में मिली है। उसका शव नाले के पास पड़ा था। लाश के पास से पुलिस को लड़की का दुपट्‌टा और कंबल मिला है। साथ ही युवक के शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। इस वजह से ही पुलिस ने युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। 

मामला करतला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह लोगों ने उरगा करतला मार्ग में केंदई नाला के पास शव देखा था। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौेके पर गई तो पुलिस ने देखा कि शव में कीड़े लग चुके थे। वह नग्न अवस्था में नाले के किनारे पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्मॉर्टम के लिए भेजा दिया।

शव मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। जिसने मौके से एक लड़की का दुपट्‌टा और कंबल बरामद किया है। शव को उसी कंबल से ढ़का दिया गया था। इसके अलावा जब शव की जांच की गई तो पता चला कि उसके शरीर में कई जगह पर चोट के निशान हैं। उसके शरीर में मारपीट के भी निशान हैं। साथ ही उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था। शव की पहचान नहीं शव मिलने के बाद पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की। मगर अब तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब इस केस में जांच में जुटी है। शव को मॉर्चुरी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से ही मौत का राज खुल सकेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH