पुलिस ने देर रात किया सर्जिकल स्ट्राइक , रात तीन बजे 45 कि मी दूर कंजरों के डेरों पर मारा छापा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पुलिस ने देर रात किया सर्जिकल स्ट्राइक , रात तीन बजे 45 कि मी दूर कंजरों के डेरों पर मारा छापा
इंदौर 27 फरवरी 2022 -  इंदौर पुलिस शनिवार रात अचानक एक्शन में नजर आई। पुलिस ने शहर से 45 किमी दूर लूट-चोरी-डकैती के लिए बदनाम कंजर डेरों पर दबिश दी। पुलिस को अचानक देख कई बदमाश भाग गए लेकिन पांच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके घरों से गाड़ियां भी जब्त हुई हैं।

पुलिस ने कार्रवाई सर्जिकल स्ट्राइक की स्टाइल में की, जिसकी कमान जोन-2 के पुलिस उपायुक्त संपत उपाध्याय संभाले हुए थे। डीसीपी ने खजराना , विजय नगर , परदेशीपुरा और लसूड़िया थाने की टीमें बनाई और देवास के धानी घाटी में छापा मारने भेजा। करीब 75 पुलिसकर्मी व अधिकारियों ने एक साथ धावा बोला तो कंजर डेरों में हड़कंप मच गया। कई बदमाश घरों से पहाड़ी इलाके में भाग गए और महिलाओं को पुलिस से लड़ने के लिए आगे कर दिया। हालांकि महिला पुलिसकर्मियों के आगे अपराधियों के घरों से बाहर आई महिलाओं की एक नहीं चली और पीछा कर पांच बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूरे घरों की सर्चिंग की और वहां मिली गाड़ियों को जब्त कर लिया।

डीसीपी जोन-2 संपत उपाध्याय ने शनिवार देर रात अफसरों से कहा कि देर रात छापा मारने की कार्रवाई करनी है। जवानों को तैयार रखें उन्होंने यह नहीं बताया कि दबिश के लिए कहां जाना है। एडिशनल डीसीपी जोन-2 राजेश व्यास को छापे की कमान सौंपी गई। साथ में एसीपी (विजय नगर) राकेश गुप्ता, एसीपी (परदेशीपुरा) निहित उपाध्याय) को भी रखा। खजराना थाना टीआइ दिनेश वर्मा, विजय नगर टीआइ तहजीब काजी, लसूड़िया थाना टीआइ इंद्रमणि पटेल और परदेशीपुरा थाना टीआइ पंकज द्विवेदी को बल लेकर बुलाया गया।

लूट-चोरी व डकैती करने इंदौर आते हैं बदमाश देवास जिले के धानी घाटी, चिड़ावद से कंजर गिरोह के सदस्य इंदौर में वाहन चोरी, लूट व डकैती जैसी वारदातों के लिए आते हैं। पुलिस ने कार्रवाई स्टेटजी के तहत की है ताकि कंजरों पर पुलिस का दबाव बना रहे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH