होमवर्क से बचने के लिए सातवीं कक्षा के दो दोस्तों ने रचा ऐसा षडयंत्र की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़ गए होश

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
होमवर्क से बचने के लिए सातवीं कक्षा के दो दोस्तों ने रचा ऐसा षडयंत्र की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़ गए होश
जबलपुर 27 फरवरी 2022 -  आकांक्षा स्कूल करमेता में अध्ययनरत जिन दो बच्चों के अपहरण की अफवाह फैली थी, वे मदनमहल रेलवे स्टेशन पर घूमते मिले। स्वजन की शिकायत पर अपहरण की FIR दर्ज कर माढ़ोताल पुलिस की कई टीमें बच्चों की तलाश में करीब घंटो जूझती रहीं। पुलिस ने जब बच्चों को पकड़ा तो उन्होंने अपहरण की झूठी कहानी सुनाई। पुलिस ने बच्चों को उनके स्वजन के सुपुर्द कर दिया है। स्कूल प्रबंधन से पुलिस को पता चला कि दोनों बच्चे करीब एक सप्ताह से स्कूल नहीं जा रहे थे। जिसकी सूचना उन्होंने स्वजन को दी थी। इधर, स्वजन का कहना है कि बच्चे रोजाना स्कूल जा रहे थे।

माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांंडेय शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी कक्षा सातवीं के दो बच्चे घर से स्कूल के लिए रवाना हुए थे। जो स्कूल नहीं पहुंचे और निर्धारित समय पर घर भी नहीं लौटे। जिसके बाद उनके स्वजन परेशान हो गए और पुलिस थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर पुलिस की कई टीमों को बच्चों की पतासाजी में लगाया गया। घंटों चली पतासाजी के बाद दोनों बच्चे मदनमहल रेलवे स्टेशन पर घूमते मिले।

शनिवार शाम करीब चार बजे दोनों बच्चों को अपनी सुरक्षा में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि वे स्कूल से बाहर निकले थे। तभी उन्हें किसी ने कुछ सुंघा दिया और अपने साथ लेकर चला गया। जिसके बाद वह उन्हेें जहां तहां घुमाता रहा। इसके बाद पुलिस ने दोनों बच्चों से अलग-अलग पूछताछ की तो पता चला कि वे झूठ बोल रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में बच्चों के झूठ का पता चला। जिसके बाद दोनों ने बताया कि उनके माता-पिता स्कूल की फीस जमा नहीं कर पा रहे थे। यह भी कहा कि स्कूल से मिला होम वर्क नहीं कर पाए थे इसलिए घर नहीं लौटे और मुख्य रेलवे स्टेशन तथा मदनमहल स्टेशन पर घूमते रहे। हालांकि स्वजन ने बताया कि बच्चों के स्कूल की फीस समय से जमा की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH