प्रेमी युगल होने के शक में युवक और युवती को एक साथ पेंड़ से बांधा , दो लोगो के खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमी युगल होने के शक में युवक और युवती को एक साथ पेंड़ से बांधा , दो लोगो के खिलाफ FIR दर्ज
राजगढ़ 27 फरवरी 2022 -  जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ लोगों ने एक युवक व युवती को एक साथ पेड़ जंजीर से बांध दिया। उन्‍हें शक था कि वे दोनों प्रेमी-प्रेमिका है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और और बंधक बनाए गए युवक की शिकायत पर दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

सुठालिया थाना प्रभारी के मुताबिक सूचना मिली थी कि समीपस्थ गांव खनोटा में एक युवक व युवती को खेत मे पेड़ से बांध रखा है। इसके बाद पुलिस टीम गांव रवाना की गई, जहां पर महिला, पुरुष बैठे हुए मिले। पुलिस युवक को साथ लेकर सुठालिया थाने पहुंची। युवक ने पुलिस को बताया वह संतोष लोधी है व नरी गांव का रहने वाला है। वह अपनी रिश्तेदार के यहां आया था। तब ही लोगों ने गलत संदेह करते हुए हमें बांध दिया। संतोष की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पूरे मामले के बाद पेड़ से युवती के साथ बांधे गए युवक ने दो लोगों के खिलाफ मामला तो दर्ज कराया है, लेकिन उसने यह भी कहा कि वह आरोपितों को पहचानता नहीं है। वहीं युवती की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस द्वारा आरोपितों की तलाश की जा रही है।

जो वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें युवक व युवती पेड़ से बंधे हैं व आसपास ग्रामीण व बच्चे बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

इस मामले में सुठालिया के थाना प्रभारी राम कुमार रघुवंशी का कहना है की हमें सूचना मिली थी कि एक महिला व पुरूष को खनोटा में एक साथ पेड़ से बांध रखा है। जब हम पहुंचे तो वह बैठे हुए थे। युवक संतोष लोधी को थाने लाए। उसने बताया कि कुछ लोगों ने गलत समझते हुए हमें बांध दिया। दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH