घर से भागकर प्रेमी के यहां आई युवती, थाने में दिन भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर हुआ ऐसा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
घर से भागकर प्रेमी के यहां आई युवती, थाने में दिन भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर हुआ ऐसा
शिवपुरी 26 फरवरी 2022 -  एसपी ऑफिस शिवपुरी में शनिवार की दोपहर एक प्रेमी जोड़े ने खुद की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस सुरक्षा में शादी करवाने की मांग की। दोनों ने अपने-अपने स्वजनों से खुद की जान को खतरा बताया। बाद में पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को बुलवाया और दिन भर चले हाई वॉल्टेज ड्रामे के बाद अंततः प्रेमिका के पिता को बेटी की जिद के आगे झुकना पड़ा और बेटी का विवाह उसके प्रेमी से करवाने तैयार हो गया, लेकिन पिता ने इसके लिए बेटी के बालिग होने तक तीन माह का समय मांगा। प्रेमी-प्रेमिका के पिता ने शपथ पत्र बनवा कर उनकी मांगों को माना तब कहीं जाकर वह अपने-अपने घर गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के ग्राम सुमावली निवासी रहीस शाह की बेटी मुस्कान का शिवपुरी के लालमाटी निवासी मंसूर शाह के बेटे अमजद शाह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते शुक्रवार की रात मुस्कान पिता के घर से अमजद के साथ भाग कर शिवपुरी आ गई। दोनों शनिवार की दोपहर में एसपी ऑफिस पहुंच गए और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि पुलिस उनकी शादी करवा दे। 

मुस्कान और अमजद ने पुलिस के सामने खुद के बालिग होने के सबूत के तौर पर अपने-अपने आधार कार्ड भी पेश किए। दोनों की कहानी सुनने के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलवाया और शादी न करवाने का कारण जाना। मुस्कान के पिता का कहना था कि अभी मुस्कान के बालिग होने में तीन माह बाकी हैं, ऐसे में अभी फैसला मुस्कान का नहीं उसका चलेगा। काफी देर तक चले हाईवॉल्टेज ड्रामा के बाद लड़के-लड़की के पिता शादी के लिए मान गए, परंतु जब प्रेमी युगल को उनकी बात पर भरोसा नहीं हुआ तो दोनों ने शपथ पत्र बनवा कर उनकी शर्तें मानीं, तब कहीं जाकर मुस्कान पिता के साथ वापिस घर पर गई।

शपथ पत्र में लिखी गई यह शर्तें

01 - हम दोनों अपने पुत्र-पुत्री की खुशी के लिए मुस्कान व अमजद की शादी करने के लिए तैयार हो गए हैं। उक्त दोनों के शादी करने से हम दोनों को कोई आपत्ति नहीं है।

02 - मुस्कान तीन माह बाद बालिग हो जाएगी, मुस्कान के बालिग होते ही हम उसकी शादी अमजद से करवा देंगे। जब तक वह बालिग नहीं हो जाती वह पिता के घर पर रहेगी, लेकिन इस दौरान उसके पिता उसकी शादी अमजद शाह के अलावा किसी और से करने का दबाब नहीं डालेंगे और न ही किसी तरह से प्रताड़ित करेंगे, न कहीं आने जाने से रोकेंगे।

03 - इस दौरान मुस्कान और अमजद किसी भी तरह से मेल-मिलाप नहीं करेंगे लेकिन इस दौरान दोनों के बीच मोबाइल पर होने वाली बातचीत को बंद नहीं करवाया जाएगा।

मुस्कान और अमजद का मन होने पर वह एक दूसरे से बात कर सकें इसके लिए अमजद के स्वजनों ने उसे बाजार से नया मोबाइल खरीद कर दिया है। मोबाइल लेने के बाद मुस्कान अपने पिता के साथ घर चली गई। मुस्कान के पिता ने जब सुरक्षा की गुहार लगाई तो कोतवाली पुलिस उन्हें कोतवाली थाना सीमा से बाहर तक सुरक्षति छोड़ कर भी आई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH