यूक्रेन में फँसी छात्रा की मां को ठगने वाला गुरुग्राम से गिरफ्तार , प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बन कर की थी ठगी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
यूक्रेन में फँसी छात्रा की मां को ठगने वाला गुरुग्राम से गिरफ्तार , प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बन कर की थी ठगी
विदिशा 25 फरवरी 2022 -  यूक्रेन में फंसी विदिशा की छात्रा सृष्टि विल्सन की वापसी के लिए उसकी मां से 42 हजार रुपयों की ठगी करने के आरोपित को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। ठग ने दो दिन पहले खुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर सृष्टि की मां को झांसा दिया था। पुलिस आरोपित प्रिंस को लेकर शनिवार सुबह विदिशा पहुंच जाएगी।

जालसाज प्रिंस ने विदिशा ब्लड बैंक में कार्यरत वैशाली विल्सन से यूक्रेन में फंसी उनकी बेटी और उसकी दोस्त को वापस लाने के लिए एयर टिकट के नाम पर 42 हजार रुपये अपने एकाउंट में जमा करा लिए थे, इसके बाद भी उसने टिकट नहीं भेजे, जिस पर वैशाली ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस थाने में ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया था। इसी के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ठग की जानकारी निकाल ली थी।

पुलिस के अनुसार उसकी लोकेशन गुरुग्राम की मिली थी। पुलिसअधिकारी बी.डी. वीरा के नेतृत्व में छह अफसरों की टीम गुरुग्राम पहुंची और मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर ठग प्रिंस को ढूंढकर धर दबोचा। एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने प्रिंस का बैंक खाता फ्रीज करा दिया है। इस खाते में महज सात हजार रुपये बैलेंस मिला है।

सृष्टि की मां वैशाली विल्सन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन पहले गुरुवार की शाम को जब वह पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा रही थी तब उसी ठग प्रिंस का फोन आया था। वह कह रहा था कि आप एफआइआर वापस ले लो, मैं 42 हजार रुपये वापस लौटा दूंगा। उसने कुछ देर बाद उनके एकाउंट में 5900 रुपये भी जमा करा दिए।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH