छत्तीसगढ़ - आर्केस्ट्रा गायिका व डांसर की हत्या , शक के आधार पर पुलिस ने किया पति को गिरफ्तार

कोरबा , 26-02-2022 1:54:49 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आर्केस्ट्रा गायिका व डांसर की हत्या , शक के आधार पर पुलिस ने किया पति को गिरफ्तार
कोरबा 25 फरवरी 2022 -  कोरबा में एक महिला का शव आज उसके ही घर में बिस्तर पर पड़ा मिला है। घटना के समय कमरा बाहर से बंद था और उसका पति स्कूटी लेकर भाग निकला था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पति को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने पत्नी के खुदकुशी करने की बात कही है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। 

मामला हरदी बाजार चौकी क्षेत्र का है जानकारी के मुताबिक, हरदीबाजार निवासी माही ठाकुर (25) ऑर्केस्ट्रा में गाना गाने और डांस का काम करती थी। करीब 5 महीने पहले उसने ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले राहुल ठाकुर से लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों माही के घर के पास ही किराये से कमरा लेकर रहते थे। गुरुवार सुबह जब माही की मां उसके घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उसने दरवाजा खोला और अंदर गई तो देखा कि माही का शव बिस्तर पर पड़ा है। इसके बाद उसने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। 

माही की मां का कहना है कि जब वह पहुंची तो राहुल नहीं था और उसकी स्कूटी भी नहीं खड़ी थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल ने ही सुबह कॉल कर कहा था कि वह माही को नहीं छोड़ेगा। आरोप है कि राहुल उससे मारपीट कर रहा था। उसी ने ही माही की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहुल को पकड़ लिया और उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH