एक माह तक पति के साथ रहने के बाद जेवर और नगदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक माह तक पति के साथ रहने के बाद जेवर और नगदी लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन
छतरपुर 25 फरवरी 2022 -  शादी की आस लगाए एक युवक को गिरोह ने ऐसे जाल में जकड़ा कि उसे लूट कर दुल्हन रफूचक्कर हो गई , दरअसल कुछ दिनों तक अपने कथित पति के साथ रहने के बाद मौका पाकर दुल्हन डेढ़ लाख रूपये , सोने के जेवर और 13 हजार का मोबाइल लेकर अपने एक साथी के साथ फरार हो गई है।

राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम दलपतपुरा के सोहनलाल पुत्र संतू अहिरवार की शादी नहीं हो रही थी तब उसे बमीठा निवासी हरदास अहिरवार ने शादी कराने का झांसा दिया। बात तय कराने के बदले हरदास ने सोहनलाल से 10 हजार रुपये ले लिए, इसके बाद 10 जनवरी 2022 को हरदास रीवा के जेपी नगर हुजूर निवासी दिनेश साकेत पुत्र रामकुमार साकेत के साथ उसके घर आया और एक लड़की की फोटो दिखाकर सतना में शादी कराने की बात कही। 

इसके बाद षडयंत्र के तहत सतना में पुष्पादेवी नाम की एक लड़की से मंदिर में सोहनलाल की शादी करा दी गई। सतना से पत्नी के रूप में पुष्पा को लेकर सोहनलाल अपने घर आ गया। बताते है कि करीब एक माह बाद पुष्पा ने नये जेवर और नया मोबाइल लेने की जिद की। जिस पर सोहन के पिता ने डेढ़ लाख रुपये लेकर घर में रख लिए। 

इसी बीच पुष्पा का भाई बनकर दिनेश साकेत कार क्रमांक MP 17 CA 0162 से सोहनलाल के घर आया जब उसके स्वागत के लिए सोहन नाश्ता लेने चला गया, तभी मौका पाकर पुष्पा नकदी, जेवर और नया मोबाइल लेकर दिनेश के साथ कार से रफूचक्कर हो गई। 

सोहनलाल ने बताया कि घर में मिले पुष्पा के आधार कार्ड से पता चला कि पुष्पा यूपी के महोबा जिले के ग्राम चुरारी सतारी की रहने वाली है। उसके पिता का नाम प्यारेलाल अहिरवार है। इस आधार पर सोहन सीधे पुष्पा के पुस्तैनी गांव उसे तलाशने गया तो ग्रामीणों ने बताया कि करीब 5 साल पहले पुष्पा किसी अशोक श्रीवास नाम के युवक के साथ गांव से भाग गई थी, तभी से वह एक गिरोह में शामिल होकर कुंवारों को लूटने में लगी है। सोहनलाल ने SP को आवेदन देकर कार्यवाही व न्याय की मांग की है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH