झोपड़ी में हुआ बम ब्लास्ट , एक दर्जन से अधिक लोग घायल , पुलिस और बम स्क्वायड मौके पर मौजूद

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
झोपड़ी में हुआ बम ब्लास्ट , एक दर्जन से अधिक लोग घायल , पुलिस और बम स्क्वायड मौके पर मौजूद
खगड़िया 25 फरवरी 2022 -  खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र के बखरी बस स्टैंड के समीप का इलाका गुरुवार को बम विस्फोट दहल उठा. घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. दो घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुयी है. जिसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. जबकि अन्य घायल महिला व पुरुषों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

घायलों में अधिकांश बच्चे व महिलाएं शामिल है. घटना की सूचना बाद SP अमितेश कुमार सहित पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचे. बम डिस्पोजल दस्ता को मौके पर बुलाया गया. SP अमितेश कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. इधर, घायलों को देखने के लिए DM आलोक रंजन घोष सदर अस्पताल पहुंचे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार बखरी बस स्टैंड के समीप झुग्गी झोपड़ी में रह रहे फलेश्वर सदा के 25 वर्षीय पुत्र सतीश सदा गुरुवार की दोपहर कचरा चुनकर घर पहुंचा था. कचरा चुनने के दौरान मथुरापुर के समीप भोकना बहियार से वह एक कार्टून बम लेकर झोपड़ी पहुंचा. झोपड़ी में लगे बांस में बम से भरा कार्टून लटकाने के दौरान वह गिर गया. जिसके कारण कार्टून में रखा बम विस्फोट हो गया. देखते ही देखते झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लगभग एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये।

जख्मी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है. सदर अस्पताल में भोला सदा के 35 वर्षीय पुत्र अशोक सदा, उचित सदा के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत सदा, फूलेश्वर सदा के 25 वर्षीय पुत्र सतीश सदा, कारेलाल सदा की 40 वर्षीय पत्नी सलीता देवी, छोटू सदा की 25 वर्षीय पत्नी बिजली देवी, छोटू सदा की तीन माह की बेटी ममता कुमारी जख्मी हुए हैं।

दिनेश सदा की चार वर्षीय बेटी टक्को कुमारी, अशोक सदा के सात वर्षीय पुत्र राजा कुमार, मंगल सदा का 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार, जयनारायण सदा का 50 वर्षीय पुत्र कारेलाल सदा, कारेलाल सदा का पांच वर्षीय पुत्र जुगेश्वर सदा, मंगल सदा का तीन वर्षीय पुत्र साजन कुमार आदि जख्मी हो गये. गंभीर रूप से जख्मी सतीश सदा व कारेलाल सदा को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH