आज का राशिफल , दिनाँक 25 फरवरी 2022 दिन शुक्रवार , को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 25-02-2022 1:01:30 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनाँक 25 फरवरी 2022 दिन शुक्रवार , को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 25 फरवरी 2022 दिन शुक्रवार - 

मेष राशि - आज किसी भी काम को पूरा करने में जल्दबाजी ना करें वरना उस काम में कुछ कमियां रह जाएंगी। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम और मोबाइल पर ज्यादा रहेगा। आज आप अपने फिजूल खर्चो पर काबू बनाए रखें। आज कार्यक्षेत्र में वृद्धि के लिए आपके मन में कुछ नए आइडिया आएंगे। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलेगी। सही दिशा में किया गया उचित प्रयास जल्द ही आपको सफलता दिलायेगा। 

वृष राशि - आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। पहले से ही किए हुए निवेश का आज आपको फायदा मिलेगा। आज आप किसी खास मित्र की मदद करेंगे। आज आपके करोबार में बड़ा बदलाव आयेगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य सबंधित समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आप अपने मेहनत से कठिन से कठिन कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगें, जिससे आपको खुशी का अनुभव होगा। 

मिथुन राशि - आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप आपने भविष्य को आगे बढाने की योजनाओं पर ध्यान देंगे। आज के दिन कोई करीबी रिश्तेदार आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। आज घर के बड़ो का सहयोग आपके साथ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपका समय परिवार वालों के साथ अधिक बीतेगा। जीवनसाथी की भवनाओ को समझने की कोशिश करेंगें। बच्चो का ज्यादा समय खेलने कुदने में बीतेगा।

कर्क राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अपनी बचत में से कुछ पैसा निकालने की जरूरत पड़ सकते है। आज बेकार के कामों में आपका समय खराब हो सकता है। आज आप अपने बच्चो को कुछ अच्छा सिखा सकते है, जो उनके भविष्य में उन्हे काम आयेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

सिंह राशि - आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप जिस काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। किसी दोस्त से मुलाकात आपको फायदा दिला सकती है। आज परिवार के लोगों के बीच मधुरता बढ़ेगी। आज आप अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करेंगे, इसमें पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। 

कन्या राशि - आज कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरुरत है। दूसरों की सलाह पर ध्यान देंगे, तो वह आपके लिये फायदेमंद साबित होगा। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आज आपको ऑफिस के किसी काम से यात्रा करना पड़ेगा। कारोबारियों को आज उम्मीद से ज्यादा फयदा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज परिवार वालों को ख़ुशी की वजह देंगे। आज सेहत सम्बन्धी परिशानियों से छुटकारा मिलेगा। 

तुला राशि - आज आपके जीवन में कई नये बदलाव आयेंगे, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होंगें। सोशल मिडिया पर नये लोगों से आपकी दोस्ती होगी। आज समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी, तरक्की के नयें अवसर आपके सामने आयेंगें। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने की सोचेंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें अच्छा क्लाइंट मिलेगा। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। जीवनसाथी के साथ कही घूमने का प्लान बनायेंगें जिससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। बच्चे माता पिता के साथ पार्क में जाने की जिद्द करेंगे। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज जरुरतमंद की साहयता करने का मौका मिलेगा। बच्चो की खिलखिलाहट से घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। 

धनु राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर के रूके हुए सभी काम आज आसानी से पूरे होंगे। किसी बात को लेकर आपके मन में उत्सुकता बनी रहेगी। आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुनेंगे और उस पर अमल भी करेंगें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को किसी अच्छी कपंनी से जॉब का ऑफर आयेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। आज घर पर धर्मिक कार्यो का आयोजन होगा।

मकर राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज कार्यों को पूरा होने में कुछ अधिक समय लगेगा। इस राशि के जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते है आज उन्हें बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज कार्यों को पूरा करने में परिवार वालो का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखने से, रिश्तों में मजबूती आयेगी। बच्चें माता से अपने मन की बाते शेयर करेंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। 

कुंभ राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरुरत है। आज कुछ पुराने दोस्तों से फोन पर लम्बी बात होगी, जिनके के साथ आप अपनी पूरानी यादे भी ताजा करेंगे। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझाने में सहपाठियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में निरंतरता बनी रहेगी। छोटे बच्चे आज किसी खिलौने की डिमांड अपने माता पिता से करेंगे। 

मीन राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्रो को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जिसमें गुरूओ का सहयोग प्राप्त होगा। आज घर पर थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करेंगे, जिससे लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं, उनको कोई नया केस मिलेगा। केमिस्ट की शॉप वाले लोगो को आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आपके सभी काम सरलता पूर्वक पूरे होंगे। भाई बहन के रिश्तों में मजबूती आयेगी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH