अंतरराज्यीय चोर चढ़ा छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे , साढ़े तीन करोड़ के जेवर बरामद

कबीरधाम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अंतरराज्यीय चोर चढ़ा छत्तीसगढ़ पुलिस के हत्थे , साढ़े तीन करोड़ के जेवर बरामद
कवर्धा 24 फरवरी 2022 -  कवर्धा पुलिस ने गुरुवार को अंतरराज्यीय ‘ज्वैलथीफ’ को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से करीब साढ़े 6 किलो सोने के गहने बरामद हुए हैं। जिसकी कीमत 3.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपी ने यह गहने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम् स्थित एक ज्वेलरी शॉप से चोरी किए थे। खास बात यह है कि पूरी चोरी को आरोपी ने अकेले ही अंजाम दिया था। 

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं आंध्र प्रदेश पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक, कवर्धा पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय बदमाश लोकेश श्रीवास कई दिनों के बाद बुधवार को फिर से शहर में दिखाई दिया है। इस पर संदेह के आधार पर पुलिस ने उसके घर गुरुवार को छापा मारा। 

तलाशी के दौरान वहां एक झोले में बहुत सारे सोने के गहने बरामद हुए। इस पर पुलिस ने लोकेश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने आंध्र प्रदेश की ज्वेलरी शॉप से चोरी की बात करना स्वीकार किया है। अभी तक कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लोकेश कई दिनों से विजयनगरम् में ज्वेलरी शॉप की रेकी कर रहा था। इसके बाद मौका देख उसने बुधवार को ही दुकान में सेंध लगाई और वहां से गहने लेकर भाग निकला। फिर वह अपने घर कवर्धा पहुंच गया। 

पुलिस ने बताया कि वह आदतन अपराधी है और पहले जिला बदर भी हो चुका है पुलिस ने बताया कि आरोपी लोकेश सबसे पहले साल 2006 में चोरी की एक वारदात में पकड़ा गया था। इसके बाद से ही लगातार कई चोरियां की और पकड़ा भी गया। आखिरी बार उसे ओडिशा की एक ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी के मामले में अक्टूबर 2020 में पकड़ा गया था। तब उसने करीब 1.5 करोड़ के गहने चोरी किए थे। आरोपी का एक साथी लोकेश साव भी अभी चोरी के मामले में जेल में बंद है। आरोपी से अभी पूछताछ जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH