प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताकर यूक्रेन में फंसी छात्रा की मां से 42 हजार की ठगी

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताकर यूक्रेन में फंसी छात्रा की मां से 42 हजार की ठगी
विदिशा 24 फरवरी 2022 -  यूक्रेन में रूस के हमले के बाद वहां फंसे विद्यार्थियों के माता-पिता दहशत में है। वे किसी भी तरह अपने बच्‍चे की सुरक्षित वापसी चाहते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए एक शातिर जालसाज ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताकर एयर टिकट दिलाने के नाम पर यूक्रेन में फंसी सृष्टि विल्सन की मां वैशाली से 42 हजार रुपये की ठगी कर ली। राशि ट्रांसफर करने के बाद भी जब एयर टिकट नहीं मिला, तब जाकर उन्‍हें ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद वैशाली ने ठगी की शिकायत कोतवाली पुलिस थाने में की है।

जिला अस्‍पताल में लैब टैक्‍नीशियन वैशाली ने बताया कि एक दिन पहले सुबह 11 बजे दिल्ली से जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ. संजय खरे के पास फोन आया। फोन करने वाले ने खुद का नाम प्रिंस बताया और कहा कि वह पीएमओ से बोल रहा है। उसने उनसे मेरा मोबाइल नम्बर ले लिया। इसके बाद उन्हें मुझसे बात की और भरोसा दिलाया कि वह मेरी बेटी की वापसी के इंतजाम कर सकता है। उसने एयर टिकिट के नाम पर 42 हजार रुपये भेजने को कहा। उसने मोबाइल पर बैंक एकाउंट की डिटेल भी भेजी।

वैशाली के मुताबिक चार घण्टे के दौरान उस शख्‍स से करीब 40 बार बात हुई, लेकिन तब जरा भी शक नही हुआ कि वह ठगी कर रहा है। ट्रूकॉलर पर भी उसके नाम के आगे पीएमओ लिखा हुआ आ रहा था। बेटी की वापसी के लिए वैशाली ने इधर-उधर से राशि जुटाकर तीन बार मे 42 हजार रुपये की राशि जमा करा दी। वैशाली का कहना है कि प्रिंस ने पहले कहा था कि बुधवार दोपहर 4 बजे टिकट भेज देगा। 4 बजे बोला कि 5 बजे भेजूंगा, फिर 8 बजे और गुरुवार दोपहर 2 बजे टिकट भेजने की बात कही। वैशाली का कहना है कि प्रिंस ने दो अलग-अलग अकाउंट में तीन बार में रुपए मंगाए थे, लेकिन अभी तक टिकट नहीं दिए।

वैशाली का कहना है कि उनकी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो से बात हुई। प्रियंक का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय से जानकारी ली है। लेकिन वहां प्रिंस नाम का कोई कर्मचारी काम नहीं करता। प्रियंक ने उन्‍हें एफआइआर दर्ज कराने की सलाह दी। इधर, टीआइ आशुतोष सिंह का कहना है कि इस मामले ठगी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस सायबर एक्सपर्ट की मदद लेकर ठगी करने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH