रेलवे ट्रैक के किनारे मिली ऑर्केस्ट्रा डांसर की लाश , रेप के बाद हत्या की आशंका

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रेलवे ट्रैक के किनारे मिली ऑर्केस्ट्रा डांसर की लाश , रेप के बाद हत्या की आशंका
गोपालगंज 24 फरवरी 2022 -  बिहार के गोपालगंज में ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली डांसर की हत्या कर दी गई. उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला है. घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के मांझागढ़ रेलवे स्ट्रेशन के पास की है. पुलिस को घटनास्थल से शराब की खाली बोतल और डांसर का बैग समेत कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं. रेप के बाद हत्या  की आशंका जतायी जा रही है. फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो पायी है. ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना थावे जीआरपी पुलिस को दी है।

रेप के बाद गला दबाकर डांसर की हत्या किये जाने की बात बतायी जा रही है. बताया जाता है कि सुबह किसान खेतों में काम करने जा रहे थे इसी दौरान मांझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास आम के पेड़ के नीचे युवती का शव दिखा. शव की पहचान के लिए काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी जहां पर युवती का शव पड़ा था वहीं पर शराब की खाली बोतल, युवती का बैग, गमछा और कई आपत्तिजनक सामान पड़ा हुआ था।

ग्रामीणों ने इसकी मांझागढ़ थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने क्षेत्राधिकार जीआरपी का होने पर थावे जीआरपी पुलिस को घटना की सूचना दी. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि युवती को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह किसी ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी. उसके पास मेकअप के सामान और कपड़े रखे हुए मिले थे. फिलहाल जीआरपी थाने की पुलिस के पहुंचने का ग्रामीण और स्थानीय पुलिस इंतजार कर रही है. पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम के बाद रेप की पुष्टि हो पायेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH