जिस थाने में कभी सब इंस्पेक्टर रह कर रौब झाड़ा था , उसी थाने में उसके खिलाफ रेप का केस हुआ दर्ज

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिस थाने में कभी सब इंस्पेक्टर रह कर रौब झाड़ा था , उसी थाने में उसके खिलाफ रेप का केस हुआ दर्ज
उज्जैन 23 फरवरी 2022 -  उज्जैन में एक SI पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। खास बात ये है कि जिस थाने में कभी सब इंस्पेक्टर रहकर रौब झाड़ा था, उसी थाने में उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। रविवार को एक महिला ने SI विकास देवड़ा के खिलाफ रेप, जान से मारने की धमकी और संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का केस दर्ज कराया है। रात में ही थाने में काफी हंगामा भी हुआ। केस दर्ज होने पर SI माफी मांगने लगा। ASP आकाश भूरिया ने SI को सस्पेंड कर दिया है। मामला चिमनगंज मंडी थाने का है।

इंदौर की रहने वाली महिला रात को पति के साथ चिमनगंज मंडी थाने पहुंची। यहां उसने लाइन में पदस्थ SI विकास देवड़ा पर आरोप लगाए। विकास पहले चिमनगंज थाने में ही पदस्थ था। एक महीने पहले ही उसे लाइन अटैच किया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि 2 दिन पहले उज्जैन के राज रेसीडेंसी के फ्लैट नंबर 104 में देवड़ा ने उसके साथ मारपीट की। इससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। महिला ने देवड़ा पर पिछले एक महीने से रेप करने और पति को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। SI भी शादीशुदा है।

महिला ने बताया कि पति से विवाद होने के बाद वह अलग रहने लगी थी। इस बीच देवड़ा ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। महिला ने आरोप लगाए कि दोस्ती बढ़ने पर SI ने झांसे में लेकर वर माला डालने के फोटो ले लिए। इसके बाद सर्विस रिवॉल्वर की नोंक पर रेप किया। महिला ने ये भी कहा कि SI मेरी संपत्ति पर अधिकार जमाना चाहता था।

रविवार रात SI विकास देवड़ा ड्यूटी पर था। जैसे ही उसे महिला के थाने पहुंचने की खबर लगी, तो वह भी पहुंच गया। यहां कार्रवाई नहीं करने के लिए हाथ-पैर जोड़ कर माफी मांगता रहा। इस बीच, महिला के पति ने भी देवड़ा को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद रात को ही SI के खिलाफ केस दर्ज कराया।

महिला और SI के बीच करीब एक महीने पहले शुरू हुई दोस्ती इतनी बढ़ गई थी कि महिला देर रात तक थाने में बैठी रहती थी। विकास ने महिला को आगर रोड स्थित राज रेसीडेंसी में घर दिलवा दिया था। इसकी शिकायत एसपी तक पहुंची। इसके बाद कुछ दिन पहले SI को लाइन अटैच कर दिया गया था।

चिमन गंज थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि विकास देवड़ा के खिलाफ धारा 376 सहित मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। इसके साथ ही SI को सस्पेंड कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH