10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन , सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

नई दिल्ली , 23-02-2022 9:28:33 PM
Anil Tamboli
10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन , सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
नई दिल्ली 23 फरवरी 2022 -  दसवीं और बारहवीं क्लास की परीक्षा ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन आज इस पर देश की शीर्ष अदालत आज सुनवाई करेगी। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ए.एम. खानविलकर की पीठ सुनवाई करेगी। इस याचिका को अनुभा सहाय श्रीवास्तव ने लगाया है और दलील दी है कि कोरोना महामारी के चलते शारीरिक कक्षाएं नहीं हुई हैं, इसलिए बोर्ड की परीक्षा ऑनलाइन होनी चाहिए। याचिकाकर्ता ने सभी बोर्डों को समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश देने और विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के कारण सुधार परीक्षा का ऑप्शन देने की भी मांग की है।

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय बोर्ड जैसे CBSE , CISCE , NIOS सहित कई राज्यों के परीक्षा बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की वर्ष 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं के परंपरागत ऑफलाइन आयोजन पर रोक लगाए जाने की मांग वाली जनहित याचिका पर 23 फरवरी 2021 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किए जाने के आदेश दिए गए थे। वहीं चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली खण्डपीठ द्वारा इस चायिका पर न्यायाधीश न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर की अगुवाई वाली खण्डपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए प्रस्तुत किए जाने का आदेश 21 फरवरी 2022 को दिया गया था।

आज होने वाली सुनवाई पर देश के सभी परीक्षार्थियों की निगाह टिकी हुई है। देश भर के 15 राज्यों के छात्र-छात्राओं द्वारा एडवोकेट अनुभा सहाय श्रीवास्तव के माध्यम से दायर याचिका में मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्रीय बोर्डों के साथ-साथ राज्यों परीक्षा बोर्ड को आदेश दिया जाए कि कक्षा 10 और 12 वीं की परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में न किया जाए।

याचिका में दसवीं और बारहवीं के छात्र छात्राओं ने कहा है कि हमने पूरे साल ऑनलाइन मोड में पढ़ाई की और इसलिए परीक्षा भी ऑनलाइन मोड में ही होना चाहिए। साथ ही परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित करते हुए परिणामों की घोषणा समय से की जाए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, ठेकेदार के साथ पत्नी के भाग जाने से था परेशान
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के बेटे ने की खुदकुशी, ठेकेदार के साथ पत्नी के भाग जाने से था परेशान
रात को भतीजी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाया चाचा,  सुबह भतीजी के साथ हुआ फरार, सदमे में पिता ने उठाया यह कदम..
रात को भतीजी के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाया चाचा,  सुबह भतीजी के साथ हुआ फरार, सदमे में पिता ने उठाया यह कदम..
बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार ट्राली से टकराई, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
बारातियों से भरी तेज रफ्तार कार ट्राली से टकराई, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 06 सटोरिये गिरफ्तार, ढाई करोड़ का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेला रहे 06 सटोरिये गिरफ्तार, ढाई करोड़ का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहे है कहर, पारा हुआ 44 डिग्री के पार, जाने क्या कहते है मौसम विज्ञानी
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहे है कहर, पारा हुआ 44 डिग्री के पार, जाने क्या कहते है मौसम विज्ञानी
छत्तीसगढ़ - भाजपा के टिफिन बैठक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के टिफिन से कुछ ऐसा निकला कि..
छत्तीसगढ़ - भाजपा के टिफिन बैठक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के टिफिन से कुछ ऐसा निकला कि..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH