दानापुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग , फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दानापुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में लगी आग , फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद
बैतूल 23 फरवरी 2022 -  दानापुर से सिकंदराबाद की ओर जा रही यात्री ट्रेन की जनरल बोगी में बैतूल स्‍टेशन के पास अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना का पता चलते ही बैतूल रेलवे स्टेशन के करीब सदर में रेलवे ओवर ब्रिज के पास ट्रेन को रोका गया। गनीमत रही कि आग ज्‍यादा नहीं भड़की और सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दानापुर - सिकंदराबाद एक्सप्रेस 12792 करीब 08 बजे बैतूल स्टेशन के करीब पहुंची थी, तभी ट्रेन में पीछे से तीसरे नम्बर की बोगी के इलेक्ट्रिक बॉक्स में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुंआ उठता देखकर यात्रियों ने गार्ड को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को सदर रेलवे गेट के पास रोक दिया गया। 

संभावना जताई जा रही है कि किसी यात्री के द्वारा जलती हुई बीड़ी इलेक्ट्रिक बॉक्स में डाल देने से हुए शार्ट सर्किट से आग लगी। ट्रेन को बैतूल में अंडर ब्रिज के पास रोका गया और नगर पालिका के फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया। उसने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। ट्रेन के रुकते ही बोगी में सवार यात्री बाहर निकल आए और पैदल चलते हुए नजदीक स्‍थित बैतूल स्‍टेशन के प्‍लेटफार्म पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने ही रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग बुझने के बाद ट्रेन बैतूल स्‍टेशन पर पहुंची, जहां से उसे आगे रवाना कर दिया गया। इस हादसे के चलते ट्रेन करीब आधा घंटा विलंब से रवाना हुई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH