आज का राशिफल , दिनाँक 23 फरवरी 2022 दिन बुधवार , को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 23-02-2022 2:42:18 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनाँक 23 फरवरी 2022 दिन बुधवार , को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 23 फरवरी 2022 दिन बुधवार - 

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजना बनायेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर से फोन पर बातचीत होगी। कठिन परिस्थितियों का हल भी आज आसानी से निकाल लेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृष राशि - आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सोचे हुए जरूरी काम समय पर पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। लवमेट्स एक दुसरे को कुछ उपहार दें। रिश्तों में और मजबूती आएगी।

मिथुन राशि -आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आपको कुछ समय परिवार के लिए जरूर निकालना चाहिए। आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध होगी। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। सेहत फिट रखने के लिए आपको उचित खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा करते समय अपने समान का ध्यान रखें।

कर्क राशि - आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी।  संतान की सफलता से आपको ख़ुशी होगी। आपको गंभीर मामलों को शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं, लेकिन इससे आपको बचना चाहिए।  साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें तो अच्छा रहेगा। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे। दंपत्ति एक दूसरे की भावनाओं को कद्र करें। 

सिंह राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है।

कन्या राशि - आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपको ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि - आज उम्मीद के अनुसार परिवारवालों से काम में मदद नहीं मिल पाने से आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। जीवनसाथी से फोन पर लम्बी बात होगी, जिसमें कार्यों को बेहतर ढंग से करने की चर्चा होगी। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आपके पहल करने से दूर हो जायेगा।

वृश्चिक राशि - आज परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। किसी अनजान व्यक्ति से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज कही परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार पूरे होंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग देंगे। लवमेट्स आज अपने रिश्ते में नयापन लेने के लिए नयी पहल करेंगे।

धनु राशि - आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। रोजमर्रा के कामों से भी आपको फायदा होगा। जॉब कर रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि - आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। ऑफिस में आपको एक साथ कई काम करने पड़ेंगे। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पहले किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित किया जायेगा। जिससे लोगों में आपकी पहचान बढ़ेगी।

कुंभ राशि - आज आपका दिन बेहद शानदार रहने वाला है। लोग आज आपसे कुछ ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे, आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे भी उतरेंगे। विद्यार्थियों को आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आएंगे, जिनसे आपको फायदा भी होगा। अपना कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे। कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों को विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे।

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कोई अनजान व्यक्ति आपका मुड खराब कर सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है।  जंक फूड खाने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक मदद मिलेगा। लवमेटस एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, जिससे रिश्ते में और मधुरता बनी रहेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH