भीषण सड़क हादसे में 10 साल के बच्चे सहित 03 लोगों की मौत , मुंडन संस्कार में जा रहे थे सभी

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भीषण सड़क हादसे में 10 साल के बच्चे सहित 03 लोगों की मौत , मुंडन संस्कार में जा रहे थे सभी
सहरसा 22 फरवरी 2022 -  बिहार के सहरसा में दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार सवारी बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार चौथा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के डुमरा चौक के समीप की है. मृतकों में सूरज , गणेश कुमार और तीसरा एक दस वर्षीय बच्चा है, वहीं घायल का नाम मनखुश कुमार बताया जाता है. सभी लोग सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के बिचला टोला के रहने वाले बताए जाते हैं।

घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि एक ग्लैमर बाइक पर सवार होकर सभी लोग सोनवर्षाराज से मधेपुरा जिला के घैलाढ़ स्थित एक सम्बंधी के यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान डुमरा के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मुंद्रिका ट्रेवल्स नामक सवारी बस से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दस वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चौथा मनखुश कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और बस को जब्त कर लिया है जबकि बस का चालक फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई. एक साथ तीन लोगों की मौत की इस घटना से मृतकों के परिजन सहित गांव में मातम का माहौल है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH