तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलटी , हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलटी , हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत
शहडोल 21 फरवरी 2022 -  शहडोल जिला मुख्यालय से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर जैतपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर पलट जाने से उसके चालक की दब जाने से मौत हो गई है। यह घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के करचुल गांव के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर चालक फूलचंद सिंह भटिया गांव में आयोजित एक शादी समारोह में टेंट का सामान छोड़ने गया था। वहां टेंट का सामान छोड़कर ट्रैक्टर खाली लेकर वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर में ट्राली भी नहीं लगी थी जैसे ही ट्रैक्टर करचुल गांव के पास पहुंचा अचानक चालक का स्टेयरिंग से नियंत्रण खो गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलट जाने से चालक फूलचंद सिंह ट्रैक्टर के नीचे आ गया और दबने से उसकी तत्काल मौत हो गई।

जैतपुर थाना प्रभारी ने बताया है कि यह घटना सोमवार की दोपहर एक बजे की है उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक फूलचंद सिंह गौड़ पुत्र हीरालाल सिंह गौड़ 19 वर्ष निवासी घुनघुटा थाना जैतपुर कि इस घटना में मौत हुई है।

जैतपुर पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली तत्काल मौके पर रवाना हुई और वहां पर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा है जिसके कारण यह घटना हुई है।

जैतपुर थाना प्रभारी सुदीप सोनी का इस घटना के संबंध में कहना है कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा है और इस तरह की घटना हुई है जिसकी जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद स्‍वजनों को सौंप दिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH