चारा घोटाले केस में सजा का ऐलान आज , जानिए लालू यादव कितने साल के लिए हो सकते हैं अंदर

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चारा घोटाले केस में सजा का ऐलान आज , जानिए लालू यादव कितने साल के लिए हो सकते हैं अंदर
पटना 21 फरवरी 2022 -  चारा घोटाला मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सहित 37 दोषियों के खिलाफ CBI के विशेष जज एस. के. शशि सोमवार को सजा सुनाएंगे। लालू यादव को वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये सजा सुनाई जाएगी। वे रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद सहित 37 को सजा सुनाई जाएगी। इससे पहले 15 फरवरी को अदालत ने चारा घोटाला मामले में 75 अभियुक्तों को दोषी करार दिया था। उसी दिन 35 को तीन-तीन साल की सजा सुना दी थी। बाकी बचे 40 दोषियों में तीन कोर्ट नहीं पहुंचे थे। उसके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया है।

लालू प्रसाद की ओर से सोमवार को CBI कोर्ट में एक आवेदन दाखिल किया जाएगा, जिसमें उनके 16 प्रकार की बीमारियों का हवाला देकर कम से कम सजा दिए जाने की मांग कोर्ट से की जाएगी। आवेदन पर CBI की ओर से पक्ष रखा जाएगा।

लालू यादव को 7 साल तक की कैद हो सकती है। क्योंकि जिन धाराओं में उन्हें दोषी पाया गया है उनके तहत न्यूनतम एक वर्ष और अधिकतम सात वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। कानून के जानकार बता रहे हैं कि यदि ऐसा होता है तो लालू को जमानत के लिए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका लगाना पड़ सकती है। वहीं यदि 3 साल या इससे कम की सजा होती है तो सीबीआई की इसी विशेष अदालत में याचिका दायर की जा सकती है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने लालू यादव के पक्ष में बयान दिया। इस पर भाजपा को भी कटाक्ष करने का मौका मिल गया। भाजपा ने कहा, 'चोर-चोर मौसेरे भाई।' प्रियंका ने कहा था, 'राजद सुप्रीमो को राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने भाजपा के सामने झुकने से इन्कार कर दिया। भाजपा की राजनीति का प्रमुख पहलू यह है कि जो उनके सामने नहीं झुकते उन्हें हर तरह से सताया जाता है। इस राजनीति के कारण लालू प्रसाद यादव जी पर हमला किया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा।'

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH