छत्तीसगढ़ - नई नवेली दुल्हन संग लौटे दूल्हे को दरवाजे से ही पुलिस ने किया गिरफ्तार , जाने वजह

जशपुर , 21-02-2022 10:34:48 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नई नवेली दुल्हन संग लौटे दूल्हे को दरवाजे से ही पुलिस ने किया गिरफ्तार , जाने वजह
जशपुर 21 फरवरी 2022 -  स्वजनों और मित्रों के साथ वैवाहिक रस्मे पूरी कर नई नवेली दुल्हन को लेकर घर पहुंचे दूल्हे की होश उस वक्त उड़ गए,जब उसने दरवाजे पर ही हथकड़ी लेकर पुलिस उसके स्वागत के लिए खड़ी नजर आई। पुलिस ने दूल्हे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मामला जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। दरअसल तपकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

आरोपित दूल्हा अनिरुद्ध सिंह जनपद पंचायत फरसाबहार में मनरेगा के तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। पीड़िता ने पुलिस से किए गए शिकायत में बताया है कि आरोपित अनिरुद्ध से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान आरोपित ने शादी का वादा कर कई बार उसका दैहिक शोषण किया। शादी की बात कहने पर आरोपी कोई न कोई बहाना बना कर टाल दिया करता था। 

इस बीच,अनिरुद्ध ने पीड़िता को अंधेरे में रख कर ओडिशा के राउरकेला की युवती से विवाह करने की तैयारी कर लिया। जब पीड़िता को इसकी भनक मिली तो उसके होश उड़ गए। वह तत्काल इसकी पतासाजी की। लेकिन इस बीच 18 फरवरी को अनिरुद्ध विवाह रचाने के लिए राउरकेला रवाना हो चुका था। प्रेमी के दगाबाजी से आहत पीड़िता सीधे पुलिस थाना पहुंच गई और अनिरुद्ध के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।

एफआइआर दर्ज करने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए अनिरुद्ध सिंह के घर पहुंच गई और बारात के वापस लौटने का इंतजार करने लगी। अगले दिन जैसे ही अनिरुद्ध दुल्हन के साथ वापस घर पहुंचा,पुलिस उसे गिरफ्तार कर सीधे थाना ले आई। अकस्मात हुई इस घटनाक्रम से शादी वाले घर मे अफरा तफरी मची हुई है। हाथों में मेहंदी रचाये हुए दुल्हन सहित किसी को समझ मे नहीं आ रहा है कि आखिर यह सब कैसे हो गया।

पीड़ित युवती ने आरोपित अनिरुद्ध सिंह पर दुष्कर्म के साथ गर्भपात कराने का भी गम्भीर आरोप लगाया है। थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2एन) , 312 , 305 और एक्ट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH