अवैध संबंध के शक में युवक की पीट पीट कर हत्या , परिजनों ने एक परिवार पर जताया शक

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के शक में युवक की पीट पीट कर हत्या , परिजनों ने एक परिवार पर जताया शक
बांका 20 फरवरी 2022 -  गांव की एक महिला से अवैध संबंध के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई. इसके बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया. यह वारदात बिहार के बांका जिले के बौन्सी थाना क्षेत्र के बजरंगपुर गंगटी में हुई है।

वारदात के बारे में बताया गया कि चमक लाल सिंह (26) अपने घर से शाम 07 बजे निकले थे. जब देर रात तक वे नहीं लौटे तब परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया. आज सुबह जब गांव की एक महिला करुणा देवी कुएं पर स्नान के लिए गईं, तब उन्हें कुएं के पास चप्पल और मोबाइल मिले. कुछ शक होने पर उन्होंने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी. गांव के लोग भी कुएं के पास आकर खोजबीन करने लगे. इसी बीच उन्होंने कुएं में झग्गड़ डालकर तलाश किया , तब कुएं में युवक की लाश होने का पता चला।

जब कुँए से चमक लाल की लाश निकाली गई तो उनके दोनों हाथ बंधे थे. इससे यह शक गहरा रहा है कि हत्या से पहले बेरहमी से पिटाई की गई है. शव मिलने की सूचना के बाद गांव के लोगों की भीड़ कुएं के पास इकट्ठी हो गई. जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. मौका मुआयना और छानबीन करने के बाद पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के भेज दिया है।

चमक लाल की लाश मिलने के बाद घर की महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल हुआ है. मृतक के चाचा लखन सिंह और सुरेश सिंह ने आरोप लगाया कि चमक लाल की हत्या गांव के ही जराबी सिंह , उनके बेटे प्रदीप सिंह और गांव के ही छत्तीस सिंह ने की है. उन्होंने ही हत्या कर शव को कुएं में फेंका है।

मृतक के चाचा लखन के मुताबिक, दस दिन पहले जराबी सिंह के घर की किसी महिला को लेकर चमक लाल की इनलोगो ने बांध कर पिटाई की थी और हत्या करने की धमकी दी थी. वहीं बड़े चाचा भी हत्या के पीछे कुछ ऐसा ही अंदेशा जता रहे हैं. इस बाबत, परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करते हुए बौन्सी पुलिस हर बिंदु से जांच करने की बात कह रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH