बड़ा सड़क हादसा , स्कॉर्पियो और यात्री बस की आमने सामने टक्कर , 06 बारातियों की मौके पर ही मौत

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , स्कॉर्पियो और यात्री बस की आमने सामने टक्कर , 06 बारातियों की मौके पर ही मौत
बक्सर 20 फरवरी 2022 -  बिहार के बक्सर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ शनिवार 19 फरवरी की देर शाम स्कॉर्पियो और एक यात्री बस में आमने-सामने की भयंकर टक्कर हो गई है. इस हादसे में मौके पर ही 6 लोगों के मौत की खबर आ रही है. इस भीषण सड़क हादसे में जो लोग जख्मी हुए हैं, उन सभी को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. यह हादसा बक्सर जिले के कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के गांव के पास का बताया जा रहा है।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, स्कॉर्पियो और यात्री बस में आमने-सामने की इतनी जबर्दस्त टक्कर हुई कि स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए. बताया जा रहा है कि यह स्कॉर्पियो बारातियों को लेकर बक्सर से आरा की ओर जा रही थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा शाम तकरीबन 6:30 बजे हुआ है. स्कॉर्पियो में बाराती सवार थे और वे बक्सर से आरा की ओर जा रहे थे. इसी बीच कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो ने एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की और उसकी टक्कर सामने से आ रही यात्री बस से हो गई. हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार 6 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि घायल लोगों को बक्सर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

जैसे ही यह हादसा हुआ घटना स्थल पर आसपास के लोग जुट आए. उन्होंने वाहन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की. मौके पर अंधेरे की वजह से बचाव कार्य में थोड़ी परेशानी हुई. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. उसने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. हादसे में जो लोग घायल हुए थे उन सभी को तत्काल स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH