शादी की खुशियाँ मातम में बदली , बारात ले कर जा रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी की खुशियाँ मातम में बदली , बारात ले कर जा रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत
धार 19 फरवरी 2022 -  शनिवार की सुबह दो परिवारों के लिए ऐसी खबर लेकर आई जिससे खुशियां पूरी तरह से मातम में बदल गई। दरअसल, ग्राम फूलगांवड़ी के नजदीक शनिवार सुबह करीब छह बजे हुए एक सड़क हादसे में दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हा बारात संग बड़वानी जिले की अंजड़ तहसील के ग्राम टिटगारिया (खेड़ा) दवाना से ग्राम लाबरिया लेकर जा रहा था। कार पलटने के बाद बुरी तरह से जख्मी हो चुके दूल्हे की इलाज के लिए इंदौर ले जाने के दौरान मौत हो गई।

शनिवार को बड़वानी जिले के ग्राम टिटगारिया (खेड़ा) दवाना से राधेश्याम सिद्धड़ के बेटे रितेश उर्फ अजय का विवाह ग्राम लाबरिया के राजेंद्र दांतलेचा की बेटी ज्योति से होना था। इसके चलते संभवतः सुबह जल्दी बारात लाबरिया के लिए बड़वानी जिले से रवाना हो गई। इसी दौरान ग्राम फूलगांवड़ी के पास सुबह करीब 6 बजे दूल्हे का चार पहिया वाहन (एमपी 09 डब्ल्यूएफ 4959) फोरलेन पर बनी रेलिंग को तोड़ते हुए खेत में जा घुसा। इससे गाड़ी में सवार रमेश सहित चार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दूल्हे को इंदौर रैफर किया गया था लेकिन रास्ते में ही दूल्हे की मौत हो गई। इधर राधिका पिता अंबाराम, आरती पति अजय, किषोर पिता चंपालाल व अजय पिता अंबालाल बुरी तरह से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि दूल्हे की गाड़ी रेलिंग से टकराकर करीब 15 फीट हवा में उछल गई थी। इसके बाद करीब 25 फीट नीचे खेत में जा कर गिरी। लोगों ने बताया कि गाड़ी के चारों पहिए आसमान की ओर थे। गांव वालों ने गाड़ी को धक्का देकर सीधा किया और दूल्हे व रिश्तेदारों को गाड़ी से निकाला। इस दौरान दूल्हे की गाड़ी के पीछे आ रही बारातियों से भरी दूसरी गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। बारातियों से भरी गाड़ी में ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दूल्हा बोलने की स्थिति में नहीं था।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे बारातियों को लाबरिया आना था क्योंकि सुबह 10 बजे शुभ लग्न मुहुर्त था। इस बीच दुल्हन ज्योति के घर पर तैयारियां पूर्ण हो चुकी थी। बारात के स्वागत के लिए खड़े लोगों को जब दूल्हे की गाड़ी पलटने की सूचना मिली तो खुशियों की जगह मातम छा गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH