अवैध कोल डिपो पर खनिज विभाग की दबिस , 50 टन कोयला और एक ट्रैक्टर जप्त

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध कोल डिपो पर खनिज विभाग की दबिस , 50 टन कोयला और एक ट्रैक्टर जप्त
कोरबा 19 फरवरी 2022 -  कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन को रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में 18 फरवरी की रात्रि लगभग 11:30 बजे खनिज विभाग ने अवैध कोल स्टॉक पर छापामार कार्रवाई की। 

छापामार कार्रवाई में लगभग 50 टन अवैध कोयला और परिवहन में संलग्न एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। उपसंचालक खनिज प्रशासन एस.एस. नाग ने बताया कि ग्राम मलगांव हरदीबाजार में अवैध कोल स्टॉक की जानकारी मिलने पर खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा उक्त स्थल पर दबिश दी गई थी। 

उड़नदस्ता दल द्वारा मौके पर लगभग 50 टन अवैध कोयला और एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया एस. एस. नाग ने बताया कि उक्त कोयला को दीपका कोयला खदान से चोरी कर दूसरे राज्यों में तस्करी किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त अवैध कोयला तस्करी का कार्य प्रहलाद सिंह , गुल्लू यादव  एवं विशाल सिंह कोल तस्करों द्वारा संचालित किए जाने का संदेह प्रतीत होता है ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्रीमती साहू ने जिले में अवैध खनिज पर निगरानी रखते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। 

खनिज विभाग को हरदीबाजार क्षेत्र के मलगांव में बड़े पैमाने पर कोयले का स्टाक जमा कर बाहर भेजे जाने की सूचना मिली थी। जिस पर देर रात ही खनिज विभाग की टीम ने मौके पर छापामार कार्रवाई की और मौके से लगभग 50 टन कोयला के साथ अवैध कोयला परिवहन में संलग्न एक ट्रैक्टर को जप्त किया है।
अवैध कोल डिपो पर खनिज विभाग की दबिस , 50 टन कोयला और एक ट्रैक्टर जप्त

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH