कच्चा बादाम सिंगर भुबन बादायकर बने लखपति , म्यूजिक कंपनी संग कॉन्ट्रैक्ट किया साइन

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कच्चा बादाम सिंगर भुबन बादायकर बने लखपति , म्यूजिक कंपनी संग  कॉन्ट्रैक्ट किया साइन
नई दिल्ली 19 फरवरी 2022 -  एक आम मूंगफली विक्रेता से संगीतकार बन चुके भुबन बादायकर इंटरनेट की दुनिया में छाए हुए हैं। उनके गाए गाने 'काचा बादाम' ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बना दिया हैं। 'काचा बादाम' पर अब तक लाखों में रील्स बन चुकी है। लेकिन इतना फेमस होने के बाद भी वह अपनी माली हालत को लेकर काफी परेशान थे। लेकिन अब उनकी यह शिकायत भी दूर हो गई है क्योकि भुबन बादायकर को एक म्यूजिक कंपनी ने उनके वायरल सॉन्ग के लिए तीन लाख रुपये दिए और उनके साथ एक नए सॉन्ग का कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया है।

यह कोई और नहीं बल्कि वही म्यूजिक कंपनी जिसने भुबन बादायकर के साथ 'काचा बादाम' का रीमिक्स वर्जन रिकॉर्ड किया था। जो बीते महीने से खूब धूम मचा रहा है। लेकिन भुबन को गाने का हर्जाना नहीं दिया गया था। भुबन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक म्यूजिक स्टूडियो के साथ गाना शूट किया और उसका ऑडियो-वीडियो भी रिकॉर्ड किया पर उन्हें पैसे नहीं मिले हैं। यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया में फैली, लोग भुबन को उनकी रॉयल्टी दिलाने की मांग करने लगे। जिसके बाद गुरूवार को उसी म्यूजिक कंपनी ने भुबन को उनका भुगतान दिया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार गोधुलिबेलिया म्यूजिक (Godhulibelia Music) के गोपाल घोष ने कहा कि 'हमने भुबन दा के साथ 03 लाख रुपये का करार किया और उन्हें 1.5 रुपये चेक का भुगतान कर दिया गया है और बाकी भुगतान अगले सप्ताह कर दिया जाएगा।' गोपाल घोष ने यह भी कहा कि भुबन को उनके द्वारा बनाए गए म्यूजिक के लिए कुछ नहीं मिला। उनके पास कॉपीराइट है इसलिए यह पैसे उनके बनते थे।

भुबन बादायकर को बंगाल पुलिस की तरफ से भी सम्मानित किया गया है। भुबन को बंगाल पुलिस के महानिदेशक मनोज मालवीय सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने आमंत्रित किया। उनसे 'कच्चा बादाम' गाना सुना और इसके बाद उन्हें शॉल और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

ताज़ा समाचार

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH