20 हजार की रिश्वत लेते महिला पार्षद गिरफ्तार , मूंगफली ठेले वाले के जरिए लेती थी रिश्वत

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
20 हजार की रिश्वत लेते महिला पार्षद गिरफ्तार , मूंगफली ठेले वाले के जरिए लेती थी रिश्वत
नई दिल्ली 18 फरवरी 2022 -  केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्वी दिल्ली निगम पार्षद गीता रावत को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पार्षद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र स्थित विनोद नगर वॉर्ड से पार्षद है। खास बात यह है कि रिश्वत का पैसा एक मूंगफली विक्रेता के जरिए गीता रावत के पास पहुंचाया गया था। सीबीआई के मुताबिक गीता रावत को एक व्यक्ति से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह पैसा बिना किसी बाधा के अवैध तरीके से अपने मकान की छत डालने के लिए लिया गया था। 

भाजपा ने आप पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर हमला किया है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर वार्ड, जो उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की विधानसभा है वहां से आप पार्षद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुई हैं। क्या केजरीवाल विक्टिम कार्ड खेलना बंद करेंगे और इस स्वीट करप्शन का जवाब देंगे।' 

खबर के मुताबिक, मूंगफली वाले सनाउल्लाह के पिता को जब पता चला कि उनके बेटे को कोई पकड़ रहा है तो वह दौड़कर अपने बेटे के ठेले की तरफ भागे। जब पिता ने पूछा कि तुमने मेरे बेटे को क्यों पकड़ा है, तो उन्होंने कहा कि हम सीबीआई से हैं और अब आपको पता चल जाएगा कि हमने आपके बेटे को क्यों पकड़ा है।

इसके बाद पता चला कि निगम पार्षद गीता रावत इस मूंगफली विक्रेता के जरिए ही रिश्वत लेती थी। सीबीआई ने खास योजना बनाते हुए नोटों पर रंग लगाकर मूंगफली बेचने वाले को पैसे दिए। मूंगफली बेचने वाला जब यह रकम गीता रावत को देने गया तो सीबीआई ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक ही रंग के नोट बरामद हुए। सीबीआई मूंगफली विक्रेता और गीता रावत दोनों को अपने दफ्तर ले गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH