युवक ने नाबालिग का अपहरण कर जंगल में दो दिन तक किया रेप , फिर जहर दे कर दी हत्या , उसके बाद कर ली खुदकुशी
मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
रीवा 17 फरवरी 2022 - रीवा जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई. यहां एक किशोरी की रेप के बाद हत्या कर दी गयी और बाद में आरोपी ने भी ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. रेप और ज़हर खिलाने के बाद पीड़ित लड़की को आरोपी ने अस्पताल भिजवा दिया।
सीधी जिले में रहने वाली 16 साल की लड़की अपनी बुआ के घर घूमने रीवा आई थी. वो बुआ के घर से बाहर निकलकर कुछ सामान खरीद रही थी. तभी एक बोलेरो वाहन में सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया और जंगल में ले गए. गाड़ी में ड्राइवर सहित तीन लोग थे. जंगल में एक आरोपी ने दो दिन तक उसके साथ रेप किया. लड़की ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी तो आरोपी ने उसे जहर पिला दिया. उसके बाद उसी गाड़ी से सीधी के जिला अस्पताल भिजवा दिया. वहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गयी. घटना के बाद आरोपी ने भी जहर पीकर अपनी जान दे दी।
मृत्यु से पूर्व पीड़िता ने अपने पिता को बताया कि हटवा गांव के जीवेंद्र सिंह चौहान और गोड़ाही गांव के अभयराज यादव ने उसका अपहरण किया. बाद में उसे हटवा के जंगल में लाकर जीवेंद्र सिंह ने लगातार दो दिन तक रेप किया. उसने जब पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो जीवेन्द्र ने उसे जहर पिला दिया. जहर पिलाने के बाद में जीवेंद्र सिंह ने अपने ड्राइवर अनिल तिवारी के साथ सीधी जिला अस्पताल भिजवा दिया. ड्राइवर उसे अस्पताल के बाहर ही छोड़कर भाग गया. लड़की ने खुद ही अंदर जाकर डॉक्टरों को आप बीती सुनाई. लेकिन जब तक लड़की का इलाज शुरू किया गया. उसकी मौत हो गयी।
उप पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा ने बताया कि 12 फरवरी को परिवार ने अपहरण की सूचना हनुमना थाने में दर्ज कराई थी. परिवार ने जिस व्यक्ति पर संदेह जाहिर किया था पुलिस ने तकनीकी सहायता से उसकी लोकेशन पता की. सीधी की तरफ उसकी लोकेशन मिली. जहर खिलाने से पीड़ित लड़की की मौत हो गयी. बाद में आरोपी ने भी जहर पीकर अपनी जान दे दी।
















