महीनों से यौन शोषण कर किसी और से शादी कर रहा था युवक , तिलक के दौरान जा पहुंची युवती , फिर हुआ यह

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महीनों से यौन शोषण कर किसी और से शादी कर रहा था युवक , तिलक के दौरान जा पहुंची युवती , फिर हुआ यह
बगहा 17 फरवरी 2022 -  इश्क के किस्से तो आपने हजारों पढ़े लिखे और सुने होंगे, लेकिन इस बार कहानी कुछ अलग है. इस बार प्यार की कहानी में लड़की नहीं बल्कि लड़का बेवफा निकला है. दरअसल कहानी बगहा के भैरोगंज थाना स्थित सिरसिया गांव की है जहां एक मजदूर की लड़की के साथ पहले मालिक के लड़के ने जबर्दस्ती संबंध बनाया. जब लड़की ने इस संबंध का विरोध किया तो लड़का शादी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश लेकर चला गया जहां एक माह तक लड़की के साथ अवैध संबंध बनाता रहा।

एक महीने बीतने के बाद लड़की को लेकर वो भैरोगंज पहुंचा जहां लड़का लड़की को छोड़कर फरार हो गया. इस घटना को लेकर लड़की के परिजनों ने दिल फेंक आशिक पप्पू पर भैरोगंज थाना में मुकदमा दर्ज करा दिया है. अभी यह मुकदमा चल ही रहा था कि इसी बीच लड़के के परिजनों ने उसकी शादी अन्यत्र तय कर दी और अंदर ही अंदर शादी की तैयारी चलने लगी. जैसे ही इस बात की भनक लड़की को लगी लड़की लड़के के घर आकर बैठ गई है। इस पूरे प्रकरण की सूचना लड़की ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर दी है. फिलहाल इस मामले में अब तक पुलिस लड़के के पास नहीं पहुंची है, वहीं लड़की लड़के के यहां डेरा जमाए हुए हैं।

विगत 13 फरवरी को लड़के का तिलक धूमधाम से उसके दरवाजे पर चढ रहा था जिसकी सूचना लड़की के परिवार वालों और लड़की को लगी. सूचना मिलते ही लड़की के घरवाले लड़की को लेकर फरेबी आशिक के दरवाजे पर पहुंच गए लेकिन दरवाजे पर पहुंचने से पहले ही लड़के के परिजनों ने धमकी देकर लड़की और उसके परिजनों को वहां से खदेड़ दिया।

बताया जा रहा है कि तिलक चढ़ने के कुछ देर बाद ही लड़का, लड़के के मां-बाप और उसके भाई घर छोड़कर फरार हो गए हैं. फिलहाल शादी की पूरी तैयारी लड़के के आए रिश्तेदार ही कर रहे हैं. इस मामले में महिला थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि लड़की के द्वारा दिया गया आवेदन प्राप्त हुआ है. इसके लिए अधिकारियों से जांच करायी जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH