छत्तीसगढ़ - पति से नाराज पत्नी ने लगाई फांसी , सदमे में पति ने भी कर ली खुदकुशी , पति पत्नी की मौत से पसरा सन्नाटा

कांकेर , 17-02-2022 4:58:23 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति से नाराज पत्नी ने लगाई फांसी , सदमे में पति ने भी कर ली खुदकुशी , पति पत्नी की मौत से पसरा सन्नाटा
कांकेर 16 फरवरी 2022 -  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शहर से सटे ग्राम मनकेसरी में पति से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के सदमे में कुछ घंटे बाद ही पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक साथ दो मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

कोंडागांव जिले के ग्राम लंजोड़ा निवासी सत्या मेश्राम (25) ने तीन वर्ष पूर्व पड़ाेस के गांव भंडारशिवनी निवासी सीमा (23) वर्ष के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों कांकेर आ गए थे। ग्राम मनकेसरी में सत्या की बड़ी बहन का विवाह हुआ था। जिसके चलते दोनों ग्राम मनकेसरी में ही किराये का मकान लेकर रहते थे ओर रोजी मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहे थे। 

मंगलवार को पति-पत्नी ग्राम लंजोड़ा जाने की तैयारी कर रहे थे। दोपहर तीन बजे गांव जाने के लिए तैयारी पूरी होने के बाद सीमा अपने पति सत्या को बुलाने के लिए गई। पति घर के पास ही अपने कुछ मित्रों के साथ ताश खेल रहा था। सीमा के बुलाने पर भी पति सत्या नहीं आया।

पति से नहीं आने और ताश खेलने के लिए बैठ जाने से नाराज पत्नी घर आकर कमरा बंद कर लिया। आंगन में उसके भांजे-भांजी खेल रहे थे। जिन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन सीमा ने दरवाजा नहीं खोला। मामी के द्वारा दरवाजा बंद कर लेने और दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी बच्चों ने तत्काल जाकर अपने मामा को दी। जिस पर सत्या दौड़ता हुआ घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुआ। तब तक सीमा ने फांसी लगा ली थी, जिसे उसने तत्काल नीचे उतारा। जिसके बाद 108 वाहन अस्पताल ले जाते समय सीमा की मौत हो गई।

पत्नी के मौत के सदमे में सत्या ने देर रात अपने घर के पास ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसकी बड़ी बहन ने शव को फंदे पर झुलते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। 

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि पत्नी के आत्महत्या करने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया गया है और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH