सिंगर , कंपोजर बप्पी लहरी का निधन , मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस , बॉलीवुड में शोक की लहर

बॉलीवुड , 16-02-2022 8:45:57 PM
Anil Tamboli
सिंगर , कंपोजर बप्पी लहरी का निधन , मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस , बॉलीवुड में शोक की लहर
मुम्बई 16 फरवरी 2022 -  सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) के निधन की खबर सामने आ रही है। मुंबई के अस्पताल में बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली है। 69 साल के बप्पी लहरी के निधन की खबर किसी शॉक की तरह ही है। बीते दिनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब बप्पी लहरी को लेकर आ रही यह खबर म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है। अस्पताल के निदेशक के मुताबिक बीते एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर का कहना है कि ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया)  के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है। बप्पी दा के नाम से मशहूर  बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था।  

न्यूज एजेंसी पीटीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बप्पी लहरी के निधन की जानकारी दी गई है। इस खबर को सुनते ही बप्पी लहरी के फैन्स को गहरा सदमा लगा है और लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ था?  

अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने पीटीआई से बात करते हुए कहा है, 'लहरी जी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी। मंगलवार को अचानक उनकी हालत खराब हुई और उनके परिवार ने डॉक्टर को घर आने के लिए कहा। उन्हें वहां से अस्पताल ले जाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उनका निधन ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) की वजह से हुआ है।' बता दें कि बीते साल अप्रैल के महीने में बप्पी लहरी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। इसके बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन के इलाज के बाद उनकी रिकवरी हो गई थी। 

बप्पी लहरी ने 70-80 के दशक में ऐसे-ऐसे गाने बनाए जिन पर लोग आज भी झूमने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने चलते-चलते , शराबी , डिस्को डांसर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने बनाए थे। आखिरी दफा उन्होंने टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 के लिए भंकस गाना कम्पोज किया था। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH