आज का राशिफल , दिनाँक 16 फरवरी 2022 दिन बुधवार , को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 16-02-2022 4:50:22 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनाँक 16 फरवरी 2022 दिन बुधवार , को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 16 फरवरी 2022 दिन बुधवार - 

मेष राशि - आज आपका दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से अधिक चीजों की शॉपिंग हो सकती है। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बना कर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसमें आपके गुरु आपकी पूरी सहायता करेंगे। इसके अलावा किसी नये कॉलेज में एडमिशन लेने के लिये आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

वृष राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी से आपको मदद की जरूरत पड़ेगी। आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं नए कपड़े या घर का कुछ समान खरीदने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करेंगी। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज आपके मन में आयेगी। आज के दिन यात्रा करते हुए समान या पैसो का ध्यान जरूर रखें। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि - आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आप जीवनसाथी को कोई अच्छा-सा सरप्राइज देने की योजना बनाएंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता आयेगी। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यवहारिक आईडिया आपके दिमाग में आयेंगे। जीवन में सिनियर्स का सहयोग बना रहेगा। बच्चों का पढाई में मन लगेगा। सेहत का खास ख्याल रखें, बाहर का ऑयली खाने से बचें। करोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। रुका हुआ पैसा वापस आयेगा।

कर्क राशि - आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। कामकाज में ज्यादा मेहनत के बावजूद कुछ काम पूरा होने में समय लगेगा।  इस राशि के छात्रों को आज मेहनत के अनुरूप ही सफलता मिलेगी, थोड़ी और मेहनत से आपका करियर बेहतर बनेगा। ऑफिस में काम का लोड बढ़ सकता है, लेकिन किसी जूनियर की मदद से पूरा हो जायेगा। बच्चे आज भाई बहन के साथ पार्क में घूमने जाएंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, जीवनसाथी आपका मन पसंद खाना भी आपको बनाकर खिलाएंगे। लवमेट्स एक दूसरे से काफी देर तक बात करेंगे।

सिंह राशि - आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। सोचे हुए काम आज पूरा करने में सफल होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है। किसी बात को समझने में कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है।  रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ थोड़ी ज्यादा होगी। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने से बचें। आज आप अपने व्यापार को बढ़ने के लिए नया प्लान बनायेंगे। जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि - आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी, साथ ही आपको काफी धनलाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए गुरुजनों से मार्गदर्शन लेंगे।

तुला राशि - आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आप पूरा करने में सफल होंगे। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को बहुत ही सकारात्मक पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है, परिवार के सभी लोग घर के कामों में आपकी सहायता करेंगे। क्रॉकरी से सम्बंधित व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा।

वृश्चिक राशि - आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोचेंगे, जो की काफी फलदायी होगा। माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। सेहत के लिहाज से भी आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। 

धनु राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिसे सुनकर आपका चेहरा प्रसन्नता से खिल उठेगा। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित होगी। आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें सफलता मिलने वाली है।  घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। पिता का ज्यादा समय बच्चों के साथ बितेगा, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

मकर राशि - आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। कारोबार में आ रही रुकावटें आज समाप्त होगी। आज अपने मोबाइल का ध्यान रखें, नहीं तो जल्दीबाजी में कहीं भूल सकते हैं। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कोई बड़ा फैसला करने के पहले थोड़ा इंतजार करें, नही तो कुछ मामले उलझ भी सकते हैं।  दूसरों की मदद करते-करते खुद थकावट महसूस करेंगे। रुके हुए सारे काम आज पूरे हो जायेंगे। ऑफिस के सहकर्मी आज आपके ड्रेस की तारीफ करेंगे।

कुंभ राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों से भी आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनायेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो जाएंगे। आज रोजगार के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे, इससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी। लवमेट्स घूमने का प्लान बनायेंगे। 

मीन राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे, बस साथी पर विश्वास बनाए रखें | निवेश भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपकी मन से कि हुई कोशिशें पूरी हो जायेगी। आप सोशल मिडिया पर नए लोगों से संपर्क करेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।  बच्चे माता पिता के साथ बजार घूमने जाएंगे, जिससे उनका मन काफी प्रसन्न हो जायेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH