छत्तीसगढ़ - बकरी को लेकर बवाल , आगजनी और पथराव के बाद गाँव मे तीन जिले की पुलिस बल तैनात

कबीरधाम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बकरी को लेकर बवाल , आगजनी और पथराव के बाद गाँव मे तीन जिले की पुलिस बल तैनात
कवर्धा 15 फरवरी 2022 -  कवर्धा जिले के कुंडा थाना अंतर्गत ग्राम नवागांव गजरी में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष यादव परिवार के घर में आग लगा कर पथराव भी किया. पीड़ित पक्ष के लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. मामले की सूचना कुंडा थाना में मिलने के बाद गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है. अभी भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

आगजनी व पथराव करने वाले सतनामी समाज के 09 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है. वहीं 15 अन्य के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है. गांव में कवर्धा के अलावा बिलासपुर , बेमेतरा , मुंगेली व 17वीं बटालियन के जवानों की तैनाती की गई है. बताया जा रहा है कि ग्राम नवागांव गजरी में 4 से 5 यादव परिवार है जबकि सतनामी समाज की बहुलता है।

दोनो पक्षो के बीच लंबे समय से किसी न किसी बात को लेकर छोटे-छोटे विवाद होते रहे हैं. सोमवार की शाम को भी दोनों पक्ष के नाबालिग बच्चे बकरी को रास्ते से ले जाने की बात पर विवाद हुआ. जिसके बाद विवाद में बड़े भी शामिल हो गए. उसके बाद सतनामी समाज के लोग गांव में मीटिंग कर बीती रात यादव परिवार के घर बड़ी संख्या में हल्ला करते हुए घुस गए. पथराव करते हुए गोपाल यादव के घर के एक हिस्से में आग लगा दिए।

मामले की सूचना कुंडा थाना में दी गई. वही गोपाल यादव व उसका परिवार किसी तरह से जान बचाकर भागे. इस बीच कुंडा थाना के अलावा पुलिस लाइन के फोर्स गाँव भेजा गया. लेकिन मामला की गंभीरता को देखते हुए 17वीं बटालियन के साथ ही बेमेतरा व मुंगेली जिला से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है. फिलहाल गांव में पुलिस तैनात किया गया है फिर भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और मामले की जांच जारी है।

HB
छत्तीसगढ़ - बकरी को लेकर बवाल , आगजनी और पथराव के बाद गाँव मे तीन जिले की पुलिस बल तैनात

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH