मजदूरों से भरी पिकअप नदी में गिरी , चार मजदूरों की मौके पर ही मौत और डेढ़ दर्जन से अधिक घायल

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मजदूरों से भरी पिकअप नदी में गिरी ,  चार मजदूरों की मौके पर ही मौत और डेढ़ दर्जन से अधिक घायल
शिवपुरी 15 फरवरी 2022 -  शिवपुरी जिले के कोलारस थानांतर्गत ग्राम हीरापुर के पास मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन रात करीब दाे बजे अनियंत्रित होकर सिंध नदी में गिर गया। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब डेढ़ दर्जन मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह वाहन बंगाल से आई मजदूरों की खेप को लेकर निर्माण साइट पर जा रहा था, तभी यह हादसा घटित हुआ।

शिवपुरी में पड़ोरा से पिछोर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लगी डीसीसी कंपनी ने ग्राम वीरा के पास बन रहे पुल के निर्माण के लिए मजदूर पश्चिम बंगाल के किशनगंज से बुलाए गए थे। यह मजदूर सोमवार की रात रेलमार्ग से झांसी पहुंचे और वहां से बस में सवार होकर शिवपुरी के ग्राम पड़ोरा पहुंचे। 

पड़ोरा पर कंपनी का पिकअप वाहन इन मजदूरों को लेने पड़ोरा पहुंचा। जिसमें सवार होकर सभी मजदूर जब काम करने के लिए साइट पर जा रहे थे, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सिंध नदी में गिर गया। हादसे में पिकअप वाहन में सवार चार मजदूरों की मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। मृतकों में से तीन लोगों की पहचान हामिद मोहम्मद अब्दुल्ला पुत्र मुजारक निवासी सिरसी , खहुल आमीन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी सिरसी , हाकिम पुत्र मुस्तफा निवासी चाकुलिया पश्चिम बंगाल के रूप में की गई है। फिलहाल एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हादसे में घायल हाेने वालाें में नजरअली, नासिर अली, मुस्ताक आलम, जमीरउद्दीन, परवेज आलम, साहिद उल आलम, असगर अली, सफीक उल सालम, अब्दुल हलीम, दिलवर हुसैन, पिंटू हलदर, तबरूख अली, जसीम मोहम्मद, मेहबूब खान आदि शामिल हैं। घायलों में से जसीम व मेहबूब की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को इलाज के लिए मेडीकल कालेज शिवपुरी रेफर किया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH