दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश , चिल्‍लाने पर जमा भीड़ ने दो युवकों को पकड़ कर की पिटाई

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश , चिल्‍लाने पर जमा भीड़ ने दो युवकों को पकड़ कर की पिटाई
गुना 14 फरवरी 2022 -  शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवती का इंदौर के युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और भीड़ ने दो युवकों को पकड़कर जमकर धुनाई लगा दी। इस दौरान भीड़ ने कार का कांच भी फोड़ दिया। हालांकि, तीन युवक भाग निकले। इसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। साथ ही अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। बताया गया है कि युवती ने रिश्ता ठुकरा दिया था, जिससे नाराज युवक ने भाई और दोस्तों के साथ अपहरण की योजना बनाई थी।

वेलेंटाइन-डे पर सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे शहर की न्यू सिटी कालोनी में रहने वाली 23 वर्षीय युवती रोज की तरह वाहन शोरूम पर काम के लिए घर से निकली थी। युवती जैसे ही एबी रोड पर पहुंची, तभी इंदौर पासिंग कार आकर रुकती है और पांच युवक उतरकर युवती को जबर्दस्ती कार में बैठाने लगते हैं। 

इसी बीच युवती ने मोबाइल से मामा को लोकेशन भेज दी और चिल्लाने लगी। इधर, आसपास के लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनी, तो भीड़ जमा हो गई और दो युवकों को पकड़कर धुनना शुरू कर दिया। इस दौरान कार का कांच भी फोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और दोनों युवकों को हवाले कर दिया गया। इधर, पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया। साथ ही अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर भागे तीन आरोपितों की तलाश शुरू कर दी।

युवती के मामा ने बताया कि लगभग एक साल पहले युवती के रिश्ते की बात दिनेश डुडबे निवासी धार से चल रही थी। लड़का बिजली कंपनी में वाहन चालक है, लेकिन भांजी को उक्त रिश्ता पसंद नहीं था, तो मना कर दिया था। इधर, भांजी शहर के वाहन शोरूम पर काम कर रही थी। इसके बाद न हमने और न ही उनकी ओर से कोई बात की गई थी।

इस मामले में नगर निरीक्षक शहर कोतवाली गुना मदनमोहन मालवीय का कहना है की न्यू सिटी कालोनी में रहने वाली युवती का धार में दिनेश डुडबे के साथ रिश्ते की बात चली थी, लेकिन युवती ने रिश्ता ठुकरा दिया था। इसी से नाराज दिनेश अपने भाई और तीन साथियों के साथ गुना आया और युवती के अपहरण का प्रयास किया। लेकिन भीड़ ने दिनेश और उसके भाई सुरेश डुडबे को पकड़ लिया। पुलिस ने अपहरण के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार तीन साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH