डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार , दर्दनाक हादसे में नवविवाहित दंपती सहित चार लोगो की मौत

मध्य प्रदेश , 15-02-2022 4:47:22 AM
Anil Tamboli
डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार , दर्दनाक हादसे में नवविवाहित दंपती सहित चार लोगो की मौत
रतलाम 14 फरवरी 2022 -  महू - नीमच हाईवे पर जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर जमुनिया फंटे के समीप पुलिया पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार नवविवाहित दंपती सहित चार लोगों की मौत हो गई। शादी 5 फरवरी को हुई थी और इसके केवल 9 दिन बाद ही दोनों ने साथ-साथ इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं युवक की मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बेहोशी की हालत में जिला से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक धार जिले की धरमपुरी तहसील के ग्राम साला का रहने वाला है, उसकी पत्नी जयपुर के ग्राम मुरलीपुरा, जोबनेर की रहने वाली है।

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक MP - 39 -C- 0957 में सवार पांच लोग इंदौर से रतलाम की तरफ आ रहे थे। तभी बिलपांक थाना क्षेत्र के जमुनिया फंटे के पास कार पुलिया के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। इससे कार में सवार तीन महिलाओं और कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल होने के बाद बेहोश हो गई थीं। हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। उनके पास मिले मोबाइल फोन में दर्ज नंबरों के आधार पर स्वजन का पता लगाकर उन्हें दुर्घटना की जानकारी दी।

नवविवाहित युवक के छोटे भाई देवराजसिंह राठौर व अन्य दोपहर करीब सवा बजे जिला अस्पताल पहुंचे व मृतकों की शिनाख्त की। इनकी पहचान 30 वर्षीय रविराजसिंह राठौर पुत्र मनोहर सिंह राठौर, उनकी पत्नी 22 वर्षीय रेणुकुंवर निवासी ग्राम मुरलीपुरा (जयपुर), बड़ी बुआ 45 वर्षीय भंवरकुंवर पत्नी सज्जनसिंह शेखावत व छोटी बुआ 42 वर्षीय रेणुकुंवर पत्नी राजवीर सिंह शेखावत दोनों निवासी जयपुर के रूप में हुई। वहीं घायल 55 वर्षीय विनोदकुंवर दूल्हे की मां है।

रविराज के रिश्तेदार भरत सिंह शेखावत ने बताया कि रविराज और रेणुका की शादी 5 फरवरी 2022 को हुई थी। रविराज, उनकी मां व बुवा कार से बहू रेणुका को छोड़ने उसके मायके ग्राम मुरलीपुरा (जयपुर) जा रहे थे। तभी यह दुखद हादसा हो गया। सभी लोग सुबह छह बजे साला (धरमपुरी) से मुरलीपुरा के लिए रवाना हुए थे। रविराज के पिता का धार के पास हाइवे पर नर्मदा पुल के समीप रेस्टोरेंट है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH