भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड में हादसा , एक मजदूर की मौत , मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर हंगामा

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड में हादसा , एक मजदूर की मौत , मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर हंगामा
कोरबा 14 फरवरी 2022 -  कोरबा जिले में भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के जीएपी संयंत्र में सोमवार की सुबह एक हादसा हो गया। काम के दौरान स्पीड मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। बालको प्रबंधन ने दुर्घटना के जांच के लिए एक समिति गठित की है। घटना की सूचना के बाद प्रबंधन व यूनियन के नेता भी घटना स्थल पहुंचे। बालको पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।   

मिली जानकारी के अनुसार बालको में कार्यरत ठेका कंपनी मेसर्स थाइसनक्रुप के कर्मचारी 55 वर्षीय अगस राम साहू की सुबह एक हादसे में मौत हो गई। हादसा बालको संयंत्र के ग्रीन एनोड संयंत्र (जीएपी) में सुबह लगभग 8.30 बजे हुआ है। बताया गया कि अगस राम साहू यहां कटिंग का काम करता था। वह हाइड्रोलिक जैक मशीन के पास काम कर रहा था। इसी वक्त मशीन के एक हिस्से से उसे जोर जो धक्का लगा तो वह दूसरे हिस्से के नीच जाकर दब गया। मशीन चालू था, इसलिए उसे बचाने का मौका ही नहीं मिला। बालको प्रबंधन ने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए ठेका कंपनी के माध्यम से दिवंगत के परिवार को उचित सहयोग का आश्वासन दिया है। 

हादसे के बाद अगस राम को तत्काल शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच के लिए प्रबंधन ने एक समिति गठित की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बालको प्रबंधन ने सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं। इधर इस मामले में टीआई बालको राकेश मिश्रा ने बताया कि ऑटोमेटिक मशीन में कन्वेयर के पार्ट पर ऑइल डालते समय यह हादसा हुआ है, जिसमें जांजगीर जिला निवासी अगस राम की मौत हो गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अगसराम साहू की मौत की खबर सुनते ही बालको प्लांट में स्थिति बिगड़  गई थी। मृतक के साथियों ने उसकी मौत को लेकर हंगामा कर दिया। मुआवजा राशि व परिवार के किसी एक सदस्य को बालको प्लांट में अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग करते रहे। इधर कर्मचारियों के उग्र होने की जानकारी लगते ही तत्काल टीआई राकेश मिश्रा अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। कंपनी के अधिकारियों ने ठेका कंपनी के संचालक से बात कर कर्मियों के मांगों पर पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोपहर को स्थिति समान्य हो पायी है।
भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड में हादसा , एक मजदूर की मौत , मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर हंगामा

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH