सिवनी लाल ने किया कमाल बना IPL की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा , अब क्रिकेटर अरशद करेगा जिले का नाम रौशन

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सिवनी लाल ने किया कमाल बना IPL की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा , अब क्रिकेटर अरशद करेगा जिले का नाम रौशन
सिवनी 13 फरवरी 2022 -  सिवनी मुख्यालय से 12 किमी दूर छोटे से गांव गोपालगंज के आलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान IPL की मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा बन गए हैं। मुंबई इंडियन्स ने उन्हें बेस प्राइस 20 लाख रुपये में अपने साथ कर लिया है। इसी साल अरशद मध्य प्रदेश की रणजी टीम में स्थान बनाने में सफल हुए हैं।

हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अरशद खान ने नईदुनिया से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने जिला स्तर पर क्रिकेट खेलने की शुरुआत वर्ष 2006 से की थी। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने 16 साल के सफर में यह मुकाम हासिल किया है। इस मुकाम तक पहुंचने में पिता अशफाक खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

अरशद खान ने बताया कि जब वह 8 साल के थे तब उनके पिता अशफाक खान क्रिकेट खिलाने ले जाते थे। इतना ही नहीं उन्होंने क्रिकेट की बारीकियों से भी अवगत कराया। वही सिवनी के अब्दुल कलाम खान से उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा।

अरशद खान ने बताया कि वर्ष 2012 में वह मध्य प्रदेश की अंडर 16 टीम का हिस्सा बने। इसके बाद 2015 में अंडर-19 टीम में शामिल हुए। वर्ष 2017-18 में वह अंडर- 23 टीम का हिस्सा बने। वही 2022 में वह रणजी टीम में शामिल हुए हैं।

10 मैचों में लिए 36 विकेट, 400 रन भी बनाए

अरशद खान ने बताया कि वर्ष 2020 में बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर - 23 वीके नायडू स्पर्धा में उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। स्पर्धा में उन्होंने 10 मैच खेले। इन मैचों में 36 विकेट प्राप्त किए साथ ही 400 रन भी बनाए। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2020 में ही विजय हजारे ट्राफी व सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH