SP ऑफिस के पीछे हाउसिंग बोर्ड कालोनी के बंद कमरे में मिला माँ और बेटे की लाश , पुलिस जाँच में जुटी

मध्य प्रदेश , 13-02-2022 6:37:08 PM
Anil Tamboli
SP ऑफिस के पीछे हाउसिंग बोर्ड कालोनी के बंद कमरे में मिला माँ और बेटे की लाश , पुलिस जाँच में जुटी
शाजापुर 13 फरवरी 2022 -  पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीछे हाउसिंग बोर्ड कालोनी के दीनदयाल नगर में एक बंद घर में मां-बेटे के शव मिले हैं। शव करीब एक सप्ताह पुराने होने की संभावना है। घर के आसपास से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस माैके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। अंदर के कमरे में पलंग पर बुजुर्ग महिला और उसी कमरे के बाथरूम में बेटे का शव पड़ा था।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार 75 वर्षीय संतोष बाई पत्नी स्वर्गीय ललित सुरा और उनके 52 वर्षीय बेटे धर्मेंद्र का शव मिला है। लालघाटी थाना TI के.के. चाैबे का कहना है कि शुरुआती जांच के आधार पर लग रहा है कि माैत सामान्य है। घर में किसी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने या संघर्ष के निशान नही हैं। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है। 

धर्मेंद्र को लकवा था, वहीं उनकी मां संतोष बाई को शुगर सहित अन्य बीमारी होने की बात स्वजन ने कही है। घटना स्थल देखकर पुलिस अधिकारियों ने संभावना जाहिर की कि लकवाग्रस्त धर्मेंद्र शराब के नशे में बाथरूम में गिर गया होगा। जिससे उसकी माैत हुई। वहीं बुजुर्ग मां को गंभीर बीमारियां थीं। बेटे के बाथरूम में गिरने के बाद उन्हें संभालने वाला कोई नही था। ऐसे में बीमारी या भूख-प्यास से उनकी माैत हुई होगी। बहरहाल मामले की जांच जारी है। मृत्यु के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आ सकेंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH