एटा 07 अगस्त 2026 - किशोर को पोर्न मूवी दिखा कर महिला ने जबरन अवैध संबंध बनाए। और संबंध बनाने का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो दिखाकर ब्लेकमेल करते हुए रुपये मांगने लगी। रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही थी। जानकारी होने के बाद पीड़ित की मां ने आरोपी महिला के विरूद्ध कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली नगर के एक गांव निवासी मां ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि थाना बागवाला के एक गांव निवासी महिला कोतवाली नगर के एक मोहल्ला में किराये पर रहती थी। महिला किसी न किसी काम के बहाने बेटे को घर पर बुला ले लेती थी। आरोप है कि कुछ माह पहले महिला ने बेटे को घर पर बुलाया और पोर्न फिल्म दिखाकर बेटे से अवैध संबंध बनाए। वीडियो भी बना ली। बाद में वीडियो दिखाकर बेटे को परेशान करने लगी और वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख की मांग करने लगी।
कुछ फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए। पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश से महिला के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर पुलिस का कहना है कि कुछ माह पहले महिला ने किशोर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी हालांकि बाद मामला खत्म हो गया था। अब मामले में किशोर की मां ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है।









